फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: VD Sharma said that for the first time there is a movement in support of corruption

Madhya Pradesh: वीडी शर्मा बोले- पहली बार भ्रष्टाचार के समर्थन में आंदोलन किया जा रहा है

Mon, 13 Jun 2022 07:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 13 Jun 2022 07:42 PM IST
सार

राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय में पूछताछ के लिए बुलाने के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि यह पहली बार है, जब भ्रष्टाचार के समर्थन में आंदोलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: VD Sharma said that for the first time there is a movement in support of corruption
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस मसले को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। शर्मा ने कहा है कि यह पहली बार है, जब भ्रष्टाचार के समर्थन में आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है कि कांग्रेस जैसी पार्टी भ्रष्टाचार के समर्थन में आंदोलन कर रही है और यह देश का दुर्भाग्य है। भ्रष्टाचार के समर्थन में लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। उल्टा चोर कोतवाल को डांट रहा है। ईडी के सम्मन के बाद जो लोग जमानत पर हैं, वे लोग नारा दे रहे हैं कि आओ और दिल्ली को घेरो। भ्रष्टाचार पकड़ा गया है और इसीलिए ईडी पर दबाव डालने की कोशिश की जा रही  है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने और जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन कर रही है।  
विज्ञापन

 
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की संपत्ति गांधी परिवार की कैसे हो गई 
शर्मा ने कहा कि मैं कांग्रेस और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या 1930 में एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (एजेएल) कंपनी समाचार पत्र प्रकाशित करने के लिए बनी थी या नहीं? इस कंपनी में देश के 5 हजार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भागीदारी थी या नहीं? अब यही यंग इंडियन कंपनी के नाम से गांधी परिवार की कंपनी बनकर रियल स्टेट का काम कर रही है या नहीं? कांग्रेस और राहुल गांधी को देश की जनता को यह बताना चाहिए कि क्या 2010 में 5 लाख रुपये से बनी यंग इंडियन कंपनी में 76 प्रतिशत भागीदारी राहुल गांधी और सोनिया गांधी की है या नहीं? क्या एजेएल की 2 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की थी, उसे एक परिवार को सौंपा गया है या नहीं? सोनिया गांधी और राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि उनकी यंग इंडियन कंपनी का कोलकाता की हवाला कंपनी डोटेक्स मर्केंटाइल के साथ क्या संबंध है?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चैरिटेबल कंपनी करने लगी रियल स्टेट का कारोबार
शर्मा ने कहा कि 2010 में एजेएल के सारे शेयर गांधी परिवार को ट्रांसफर कर दिए गए। इसी के साथ 2 हजार करोड़ की एजेएल की पूरी संपत्ति भी दे दी गयी। कांग्रेस को जनता से जो चंदा मिला था, उसमें से यंग इंडियन कंपनी को 90 करोड़ रूपए का लोन दिया गया और फिर उसे माफ कर दिया गया। शर्मा ने कहा कि 2010 में यंग इंडियन की स्थापना एक चैरिटेबल कंपनी के रूप में की गई थी, लेकिन 2016 तक इस कंपनी ने चैरिटी का कोई भी काम नहीं किया। इसकी बजाय उस कंपनी ने रियल स्टेट का काम शुरू कर दिया।


कांग्रेस कार्यकर्ता विचार करें किसके लिए आंदोलन कर रहें 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2019 में दिल्ली हाईकोर्ट ने एजेएल और यंग इंडियन कंपनी के बीच शेयर ट्रांसफर में भ्रष्टाचार की आशंका जताई थी और इस पर टिप्पणी भी की थी। गांधी परिवार के इसी भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कांग्रेस दिल्ली को घेरकर आम जनता को परेशान करने का घिनौना काम कर रही है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा गांधी परिवार के भ्रष्टाचार को दबाने के लिए की जा रही इस हथकंडेबाजी की भाजपा घोर भर्त्सना करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भोले भाले कार्यकर्ताओं को भी अब यह विचार करना चाहिए कि वे किसके लिए आंदोलन कर रहे हैं?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed