फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh upper castes protest against SC ST Act challenge for BJP

सवर्णों का आंदोलन, कहीं खड़ी न कर दे भाजपा के लिए मुसीबत

Wed, 19 Sep 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 19 Sep 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh upper castes protest against SC ST Act challenge for BJP
करणी सेना

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी राजनीतिक दल इस समय मतदाताओं की नाराजगी को दूर करने और उन्हें संतुष्ट करने में लगे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए सवर्णों का आंदोलन अब एक चुनौती बनता जा रहा है। वर्तमान में इस चुनौती का सबसे ज्यादा सामना भाजपा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आर्शीवाद यात्रा को करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


करणी सेना ने जिस तरह उज्जैन में एससी-एसटी एक्ट के विरोध में भीड़ जुटाई उससे मध्यप्रदेश का राजनीतिक माहौल काफी गर्म हो गया है। सामान्य वर्ग एवं अनुसूचित जाति-जनजाति के बीच पदोन्न्ति में आरक्षण से शुरू हुआ यह विवाद अब बड़े विरोध का रूप लेता जा रहा है। जहां भाजपा इससे चिंतित है वहीं कांग्रेस के लिए यह फायदा पहुंचाने वाली बात हो सकती है। भाजपा के पारंपरिक वोट अपना रुख बदलते है तो इसका सबसे ज्यादा लाभ प्रदेश में कांग्रेस को ही होगा। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर इससे अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के मतदाता पशोपेश में आ गए हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि सही मायनों में उनके हितों का ध्यान कौन सी पार्टी रखेगी। एससी-एसटी एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन से भाजपा ने ये संदेश तो दिया ही है कि वह उनके हितों की रक्षा करेगी। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग की 82 सीटें (अजा-35, अजजा-47) हैं। इस बात को ध्यान में रखकर कोई भी दल इन्हें हल्के में नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एससी-एसटी एट्रोसिटी एक्ट को लेकर अब करणी सेना  चित्तौड़ में अपने आगे की रणनीति तैयार करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  23 सितंबर को इस संबंध में बैठक होने वाली है। इस बैठक में आंदोलन को और तेज करने और कई राज्यों तक पहुंचाने पर विचार किया जाएगा। वहीं सपाक्स (सामान्य, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज संस्था) ने चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला कर लिया है जो कि सवर्ण वोट बैंक के लिए एक और विकल्प के रूप में सामने रहेंगे। इन परिस्थितियों को देखते हुए भाजपा के लिए इस बार सत्ता की राह मुश्किल भरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed