फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya pradesh: Uma Bharti will take out a march in Bhopal to close the compound and amend the liquor policy

MP News: महिलाओं के साथ भोपाल की सड़कों पर उतरेंगी उमा भारती, शराबनीति में संशोधन और अहाते बंद करने की मांग

Sat, 09 Jul 2022 10:01 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 09 Jul 2022 10:01 AM IST
सार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती गांधी जयंती से नई शराबनीति में संशोधन और अहाते बंद करने को लेकर फिर हल्ला बोलने वाली हैं। उमा ने एक बयान जारी कर कहा कि वे भोपाल में महिलाओं के साथ मार्च करेंगी।

विज्ञापन
Madhya pradesh: Uma Bharti will take out a march in Bhopal to close the compound and amend the liquor policy
गांधी जयंती पर उमा भारती भोपाल में मार्च निकालेंगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अक्टूबर में गांधी जयंती से नई शराबनीति में संशोधन और अहाते बंद करने को लेकर फिर हल्ला बोलने वाली हैं। उमा ने एक बयान जारी कर कहा कि वह भोपाल में महिलाओं के साथ मार्च करेंगी।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री उमा ने कहा कि मैं भाजपा की एक समर्थ और निष्ठावान कार्यकर्ता हूं। इसलिए मैंने अधिकतर पंचायत और निगम चुनाव हो जाने दिए। इस बीच मैं मौन रही। आज में सबसे अपील करती हूं कि कोई दुविधा में ना रहे। सब अपनी-अपनी जगह पर रहकर ही इसके लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार काम करें। उन्होंने आगे लिखा कि मैं एक बहुत बड़ी कठिनाई का समाधान कर रही हूं कि आज से अक्टूबर तक मैं इस अभियान में उनको अपने साथ आने के लिए कहूंगी, जो किसी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी या अन्य किसी पद पर नहीं है। फिर अक्टूबर में गांधी जयंती पर भोपाल की सड़कों पर मैं महिलाओं के साथ इस राक्षस जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ मार्च करुंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी और सरकार की नीति रही है कि लोग कम से कम शराब पीएं। मध्य प्रदेश में मेरे बड़े भाई शिवराज एक सात्विक व्यक्ति हैं। जब नई शराब नीति की घोषणा हुई तो इससे मुझे गहरा आघात लगा। उन्होंने आगे कहा कि पिछले पांच महीने में हमारी पार्टी और हमारी विचाराधारा के परिवार से इस संबंध में बात कर चुकी हूं और कई बार बैकफुट पर जा चुकी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उमा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इस शराब नीति में संशोधन करें एवं जो कानून विरुद्ध, नियम विरुद्ध, जन विरुद्ध, महिला विरुद्ध इसके अंश हैं, उन्हें अलग करके नई शराब नीति प्रस्तुत करें। अपने बयान में उमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और अपने अब तक की कामकाज और घटनाओं को भी गिनाया। उमा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के कई निर्णय देश के कई राज्यों ने अपनाए और लागू किए। इसी तरह से मध्य प्रदेश ही एक जन हितैषी शराब नीति का मॉडल बने। 


बता दें उमा भारती हाल ही में भोपाल में एक शराब के अहाते के सामने धरने पर बैठ गई थी। उन्होंने मिसरोद थाने के पुलिस अधिकारियों को अहाता बंद कराने के लिए कहा है। इससे पहले उमा भारती भोपाल में शराब की दुकान पर पत्थर भी मार चुकी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed