{"_id":"61a1fb4579698f27a94acca2","slug":"madhya-pradesh-truck-hits-car-in-sagar-3-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: सागर में ट्रक ने कार को टक्कर मारी, 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: सागर में ट्रक ने कार को टक्कर मारी, 3 की मौत
Sat, 27 Nov 2021 03:02 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 27 Nov 2021 03:02 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सागर जिले में ट्रक से टक्कर के बाद कार पलट गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सागर में भीषण हादसा।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले में ट्रक से टक्कर के बाद कार पलट गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। एक घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सागर शहर के बाहरी इलाके में बहरिया पुलिस थाना क्षेत्र में सागर-गढ़ाकोटा सड़क पर रात करीब 2 बजे हुआ।
हादसे में पुष्पेंद्र राजपूत, उम्र-30 वर्ष, अभिनव तिवारी, उम्र-30 वर्ष और सूरज गोरखा, उम्र-29 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति घायल है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विक्रम सिंह कुशवाह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने कार को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक भारी वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।