फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Tiger cub's carcass found in Kanha National Park, a cub rescued in Bandhavgarh Tiger Reserve

मध्य प्रदेश: कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में मिला बाघ शावक का शव, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक शावक को बचाया गया

Wed, 09 Feb 2022 11:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 11:47 AM IST
सार

मंडला जिले के कान्हा नेशनल पार्क में एक मादा बाघ शावक का दो से तीन दिन पुराना शव मिला है। वहीं उमरिया जिले बांधवगढ़ नेशनल पार्क में मिले एक घायल शावक को वनकर्मियों ने बचा लिया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Tiger cub's carcass found in Kanha National Park, a cub rescued in Bandhavgarh Tiger Reserve
कान्हा नेशनल पार्क में मृत बाघ शावक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में स्थित कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में एक बाघ शावक का क्षत-विक्षत शव मिला है, वहीं उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन विभाग की टीम ने एक घायल शावक को बचाया गया है। 
विज्ञापन


कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र संचालक एस. के. सिंह ने जानकारी दी कि मृत मादा शावक करीब छह से नौ महीने का था। जिसका धड़ शरीर से अलग था। मृत शावक को मंगलवार को नेशनल पार्क के एक गश्ती दल ने देखा था। उन्होंने कहा कि शावक का शव करीब दो से तीन दिन पुराना है। शव को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी वयस्क बाघ के हमले में मादा शावक की मृत्यु हुई है। शव के पीएम के बाद उसका एनटीसीए के दिशा निर्देशों के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है, विसरा को प्रयोगशाला में भेजा गया है। 
विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में घायल शावक को बचाया गया
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितोली रेंज में मंगलवार को एक गंभीर रूप से घायल बाघ शावक मिला था, जिसे वनकर्मियों ने बाड़ काटकर सुरक्षित बचा लिया। बताया जा रहा है कि शावक किसी वयस्क बाघ के साथ लड़ाई में घायल हो गया था। शावक के शरीर में पेट, पसलियों, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आयी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद, आगे के इलाज के लिए सतना जिले के मुकुंदपुर चिड़ियाघर में भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018 के अनुसार, मध्य प्रदेश में देश के अन्य राज्यों की तुलना में 526 बाघ हैं, जो अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा हैं। प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा और पन्ना सहित कई बाघ अभ्यारण्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed