{"_id":"61fbab460fadcd276126fa8c","slug":"madhya-pradesh-there-was-no-consensus-in-the-meeting-related-to-reservation-in-promotion-now-representatives-of-the-employees-organization-will-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: पदोन्नति में आरक्षण संबंधी बैठक में नहीं बनी सहमति, अब कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: पदोन्नति में आरक्षण संबंधी बैठक में नहीं बनी सहमति, अब कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि आएंगे
Thu, 03 Feb 2022 03:45 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 03 Feb 2022 03:45 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण देने के मसले पर गुरुवार को डॉ. मिश्रा की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि कर्मचारी संगठनों को प्रतिनिधियों को भी बातचीत में शामिल किया जाए। अगली बैठक में उन्हें भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. मिश्रा की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण के मसले पर मंत्री समूह ने गुरुवार को चर्चा की। इस दौरान सहमति नहीं बनी है। तय हुआ है कि 8 फरवरी को होने वाली अगली बैठक में अजाक्स और सपाक्स संगठन के पदाधिकारियों को भी बुलाया जाएगा। सबको साथ लेकर फैसला लेने के लिए कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाने का फैसला किया गया है।
मंत्री समूह में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के साथ ही जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एसएन मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. अशोक अवस्थी, सचिव विधि एके सिंह, सचिव वित्त अजीत कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण संबंधी बैठक मंगलवार को फिर से होगी। मंत्री समूह ने सर्वसम्मति से तय किया है कि आगामी बैठक में अजाक्स और सपाक्स संगठन के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। डॉ. मिश्रा ने शासकीय सेवकों को उनके सेवाकाल में पात्रता अनुसार पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए गठित मंत्री समूह की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में शासकीय सेवकों को पात्रतानुसार पदोन्नति के संबंध में भविष्य की रणनीति के निर्धारण के विभिन्न बिन्दु पर चर्चा हुई।