{"_id":"5b65d3324f1c1bab7d8b6695","slug":"madhya-pradesh-the-wife-could-not-shout-so-put-the-mouth-nose-by-fivikwik-then-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश : पत्नी चिल्ला न सके इसलिए मुंह नाक व आंख में फेवीक्विक डाला, फिर की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश : पत्नी चिल्ला न सके इसलिए मुंह नाक व आंख में फेवीक्विक डाला, फिर की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 04 Aug 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के विदिशा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की नाक, मुंह और आंख में पहले फेवीक्विक भर दिया, ताकि वह चिल्ला न सके और फिर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात का खुलासा आरोपी के बेटे ने किया।
विज्ञापन
घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार विदिशा की राजपूत कॉलोनी में हल्के राम कुशवाह अपनी पत्नी दुर्गा और एक बेटे शिवम के साथ रहता है। वह शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को योजनाबद्ध तरीके से उसने वारदात को अंजाम दिया। 15 साल का बड़ा बेटा इंदौर में रहता है। छोटे बेटे शिवम को वह शुक्रवार को अपने साथ बैंक लेकर गया। बैंक से वह घर लौट आया लेकिन अकेला। शिवम शाम 4 बजे जब घर लौटा तो हल्के ने उसे दरवाजे से ही चाय लेने भेज दिया। चाय लेकर शिवम आया तो देखा मां बेसुध पड़ी है। उसके मुंह, नाक और आंख में गोंद जैसी कोई चीज है।
विज्ञापन
अस्पताल लेकर गए पर उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। शिवम ने पुलिस को बताया कि उसका पिता पहले भी जहरीला पदार्थ खिलाकर मां को मारने की कोशिश कर चुका था। वह शराब के नशे में अकसर मां के साथ मारपीट करता था। पुलिस ने बेटे के बयान के आधार पर हल्के राम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।
