फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: The budget session of the Vidhan Sabha to begin on March 7; Notification issued

मध्य प्रदेश: विधानसभा का बजट सत्र 7 से 25 मार्च तक, 13 बैठकें होंगी, अधिसूचना जारी

Thu, 03 Feb 2022 04:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 03 Feb 2022 04:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 7 से 25 मार्च के बीच होगा। इस संबंध में अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गई है। प्रदेश सरकार के अफसरों से विचार-विमर्श के बाद विधानसभा सत्र की तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: The budget session of the Vidhan Sabha to begin on March 7; Notification issued
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 7 से 25 मार्च के बीच होगा। इस दौरान 13 बैठकें होंगी। इसके लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी हो गई है। सत्र बुलाने को लेकर विधानसभा की तैयारियां जोरों पर है। इस दौरान मध्य प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही अन्य जरूरी कामों को निपटाया जाएगा।   
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने 7 मार्च को सुबह 11 बजे विधानसभा का सत्र बुलाए जाने की अधिसूचना जारी की है।  विधानसभा के सचिव एपी सिंह ने भी विषय और कार्य पत्रक जारी किए हैं। इसके अनुसार 7 मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगूभाई पटेल का अभिभाषण होगा। अभिभाषण पर चर्चा 9 और 10 मार्च को होंगी। 
विज्ञापन


जनभागीदारी से बना है बजट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इस बार का बजट किसानों, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ ही रोजगार पर केंद्रित होगा। मुख्यमंत्री ने बजट को तैयार करने के लिए मंत्रियों, विधायकों के साथ-साथ आम जनता और विशेषज्ञों से भी सुझाव आमंत्रित किए थे। इस समय इन सुझावों के आधार पर बजट तैयार किया जा रहा है। मध्य प्रदेश ने जनभागीदारी को विकास के लिए अपना मंत्र बनाया है और इसी कड़ी में बजट बनाने के लिए जनता की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार बच्चों की योजनाओं को अलग दिखाएंगे 
मध्य प्रदेश सरकार ने बजट को लेकर खास तैयारियां की हैं। बच्चों से जुड़ी योजनाओं का प्रावधान अलग से होगा। चाइल्ड बजट नाम दिया गया है। इसके तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अलग-अलग विभागों से चल रही योजनाओं को एक साथ पेश किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि इन बच्चों की योजनाओं पर कितना खर्च किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed