{"_id":"623de61233f2d36b6d757950","slug":"madhya-pradesh-team-shivraj-leaves-from-the-bus-to-contemplate-in-pachmandhi-the-roadmap-for-2023-will-be-prepared-in-a-two-day-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: टीम शिवराज पचमढ़ी में चिंतन करने बस से रवाना, दो दिन की बैठक में 2023 का रोडमैप तैयार होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: टीम शिवराज पचमढ़ी में चिंतन करने बस से रवाना, दो दिन की बैठक में 2023 का रोडमैप तैयार होगा
Sat, 26 Mar 2022 02:00 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 26 Mar 2022 02:00 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रियों के साथ पचमढ़ी में चिंतन बैठक करने शुक्रवार शाम को बस से रवाना हो गए। मंत्रि परिषद 26 और 27 मार्च को दो दिन चिंतन करेगी। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के आइडिया पर विचार किया जाएगा। 2023 का रोडमैप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
टीम शिवराज बस से पचमढ़ी के लिए रवाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रियों के साथ पचमढ़ी में चिंतन बैठक करने शुक्रवार शाम को बस से रवाना हो गए। मंत्रि परिषद 26 और 27 मार्च को दो दिन चिंतन करेगी। इसमें आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के आइडिया पर विचार किया जाएगा। साथ ही 2023 का रोडमैप तैयार किया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रि परिषद की चिंतन बैठक 26 मार्च को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन से शुरू होगी। चिंतन बैठक में दोनों दिन विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर सत्र होंगे। शुक्रवार शाम को रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आज पूरी कैबिनेट दो दिन के चिंतन के लिए साथ में पचमढ़ी जा रही है। बीच में भी हम चिंतन की बैठकें करते रहते थे। पिछले दो साल कोविड की भयानक लहर के कारण काफी कठिन थे। लेकिन उन कठिन परिस्थितियों में भी कैबिनेट की पूरी टीम ने न केवल कोविड के कहर से जनता को सुरक्षित रखने का काम किया बल्कि प्रदेश के विकास के काम भी नहीं थमने दिए और जनकल्याणकारी कामों का भी बेहतर क्रियान्वयन किया। लेकिन अब हम आगे का रोडमैप बना रहे है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि हमारा आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का लक्ष्य तय है। हम फिर से जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उन योजनाओं में सुधार की आवश्यकता होगी तो उनको चिह्नित करेंगे। कुछ समस्याएं प्रदेश के सामने हैं, उनके समाधान का रास्ता निकालेंगे। एकाग्रचित होकर एक लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक दिशा में एक मन से एक संकल्प के साथ हम विचार-विमर्श करेंगे। और तेजी से प्रदेश को विकास के रास्ते पर कैसे ले जाए, समाज के हर वर्ग का कल्याण कैसे करें, उसकी रूपरेखा बनाएंगे। हम आज पचमढ़ी रवाना हो रहे हैं। पूरी टीम एक दिशा में जनकल्याण के लिए सोचेगी और विचार करेंगी। जब विचार करते है और सकारात्मक दृष्टि लेकर विचार करते है तो अमृत निकलता ही है। सत्र-समापन के बाद मंत्रीगण बस से ही भोपाल वापस आएंगे।
दो दिवसीय चिंतन शिवर का कार्यक्रम
26 मार्च के कार्यक्रम की जानकारी

- सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री, मंत्रियों को संबोधित करेंगे
- 10:30 बजे- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुनः शुरू करने हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण
- 11:00 बजे- कन्या विवाह योजना की विस्तृत प्रक्रिया और रूपरेखा हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण
- 12:00 बजे- लाड़ली लक्ष्मी योजना की समिति का प्रस्तुतिरण एवम लाड़ली लक्ष्मी 2.0 पर चर्चा
- 12:30 बजे- राशन वितरण की व्यवस्था प्रभावी रूप से जनता के समक्ष रखने हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण
- 1:00 बजे- सीएम राइज स्कूल के प्रभावी प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण
- 2:30 बजे- लोक स्वास्थ्य एवं एवं परिवार कल्याण विभाग की योजना को प्रभावी तरीके से रखने के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण
- 3:00 बजे- जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन और प्रचारित करने के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण
- 3:30 बजे- अनुसूचित जनजाति समूह के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति
- 4:00 बजे- अनुसूचित जाति समूह के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति
- 4:30 बजे- ओबीसी व सामान्य वर्ग के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति
- 5:00 बजे- प्रधानमंत्री आवास के मकानों के निर्माण के सुचारू क्रियान्वयन हेतु समिति
- 5:30 बजे- सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं की बेहतर व्यवस्था के लिए समिति
- 6:00 बजे- गोबर्धन योजना पर विचार हेतु समिति
- 6:30 बजे- कर्मचारी संघों से उनकी समस्याओं पर बात करने हेतु समिति से चर्चा
- 7:00 बजे- मुख्यमंत्री का संबोधन
- 9:00 बजे- 3 से 11 जनवरी तक विभागीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रियान्वयन पर चर्चा
- 11:00 बजे- विभागीय कार्यों, नवाचार एवं आगामी रणनीति पर चर्चा
- 3:00 बजे- प्रभार के जिलों से संबंधित विषयों पर चर्चा
- 6:30 बजे- माननीय मुख्यमंत्री का समापन उद्बोधन