{"_id":"61a9cf0e9a7a1443c8609f40","slug":"madhya-pradesh-tantya-mama-s-balidan-diwas-program-will-not-be-held-in-patalpani-but-in-indore-s-nehru-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: टंट्या मामा का बलिदान दिवस कार्यक्रम पातालपानी में नहीं, इंदौर के नेहरू स्टेडियम में होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: टंट्या मामा का बलिदान दिवस कार्यक्रम पातालपानी में नहीं, इंदौर के नेहरू स्टेडियम में होगा
Fri, 03 Dec 2021 01:32 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:32 PM IST
सार
गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंत्री तुलसी सिलावट के साथ टंट्या मामा के बलिदान दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से अब यह कार्यक्रम पातालपानी के बजाय इंदौर के नेहरू स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा और तुलसी सिलावट नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व देने वाले जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर 4 दिसंबर को पातालपानी में होने वाला कार्यक्रम अब इंदौर के नेहरू स्टेडियम में होगा। बेमौसम बारिश की वजह यह बदलाव किया गया है। पातालपानी में बने मंच और टेंट आदि इंतजाम हटने शुरू हो गए हैं।
टंट्या मामा की मूर्ति की स्थापना और पौधारोपण का कार्यक्रम तो पातालपानी में ही होगा, लेकिन मुख्य समारोह अब नेहरू स्टेडियम में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आने वाले हैं। पातालपानी में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रशासन ने एक लाख जनजातीय लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए महू के पास पातालपानी में एक सप्ताह से बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे थे।
विज्ञापन
बारिश की वजह से वाहन फंस रहे थे खेतों में
कुछ किसानों के खेत में टेंट लगाकर कार्यक्रम किया जाना था। पार्किंग की व्यवस्था भी खेतों में ही की गई थी। बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश के कारण खेतों की मिट्टी गीली हो गई। वहां चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी। गुरुवार सुबह अधिकारियों ने पातालपानी का दौरा किया। हालात देखते हुए शासन से अनुमति लेकर कार्यक्रम स्थल बदलने का निर्णय लिया है। बाद में कलेक्टर मनीष सिंह और अन्य अधिकारियों ने नेहरू स्टेडियम का दौरा किया। यहां कार्यक्रम के अनुसार इंतजाम करना शुरू किया जा चुका है।

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 3 Dec 2021