{"_id":"5b66e6614f1c1b54638b6887","slug":"madhya-pradesh-tampering-with-women-s-tv-anchors-in-bhopal-asked-by-shivraj-to-reply","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: भोपाल में महिला टीवी एंकर के साथ छेड़छाड़, शिवराज से ट्वीट कर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: भोपाल में महिला टीवी एंकर के साथ छेड़छाड़, शिवराज से ट्वीट कर मांगा जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 05 Aug 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल में एक महिला टीवी एंकर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। एंकर ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पुलिस से जवाब मांगा। वीडियो में महिला एंकर एक लड़के को थप्पड़ मारते हुए कह रही है कि यह लड़के काफी देर से उसका पीछा कर रहे हैं।
विज्ञापन
घटना शनिवार रात की है, शेयर की गई वीडियो में दोनों लड़कों में से एक लड़का नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा लड़का एंकर से कह रहा है कि वह अपाहिज है। महिला उसे थप्पड़ मारने लगती है तो लड़का मोटरसाइकिल पर कुछ कहते हुए जाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
ट्वीट के मुताबिक मामला रात्रि 9.30 बजे होशंगाबाड रोड का है। महिला अपराध शाखा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रद्धा जोशी ने आईएएनएस को बताया कि महिला से हुई छेड़खानी पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
