{"_id":"6299975d4f5910774f23e39b","slug":"madhya-pradesh-swine-flu-knocked-in-indore-three-patients-including-a-woman-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swine Flu in MP: इंदौर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, एक महिला समेत तीन मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Swine Flu in MP: इंदौर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, एक महिला समेत तीन मरीज मिले
Fri, 03 Jun 2022 12:14 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:14 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले के बाद अब स्वाइन फ्लू ने दस्तक दी है। इंदौर में स्वाइन फ्लू के तीन मरीज मिले हैं। मरीजों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच अब स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दी है। इंदौर में स्वाइन फ्लू के एक महिला समेत तीन मरीज मिले है। तीनों मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
इंदौर के सीएमएचओ डॉक्टर बीएस सत्या ने बताया कि जिले में एच1एन1 संक्रमण के तीन मरीज मिले हैं। इसमें एक महिला और दो पुरुष हैं। तीनों अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि तीनों मरीजों के घरों के आसपास सर्वे कराया गया है। अभी उनके घर के आसपास और संपर्क में आए लोगों में वायरस नहीं मिला है।
बता दें, बारिश के मौसम पहले प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने लगते हैं। इसकी वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है। वहीं, प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 43 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा 12 मरीज इंदौर में ही मिले हैं। प्रदेश में 14 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 2 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।