फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Sumit Jain adopts detachment, leaving the post of CA in a multinational company

मध्य प्रदेश: मल्टीनेशनल कंपनी में सीए का पद छोड़कर सुमित जैन ने अपना लिया वैराग्य; कुंडलपुर में ली दीक्षा

Tue, 22 Feb 2022 07:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 22 Feb 2022 07:02 PM IST
सार

इंदौर के एक सीए ने भी कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सव में दीक्षा ली है। मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी छोड़कर सुमित ने वैराग्य का रास्ता चुना है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Sumit Jain adopts detachment, leaving the post of CA in a multinational company
गुना के सुमित जैन दीक्षा से पहले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना में रहने वाले गल्ला व्यापारी सुरेंद्र चंद्र जैन के बेटे सुमित जैन इंदौर की एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीए थे। उन्होंने सारी मोह-माया त्यागकर वैराग्य अपना लिया है। कुंडलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से प्रभावित होकर उन्होंने दीक्षा ले ली। अब सुमित क्षुल्लक मंथनसागर महाराज नाम से जाने जाएंगे। 
विज्ञापन


सुरेश चंद्र जैन के मुताबिक सुमित की प्रारंभिक शिक्षा गुना में हुई। इसके बाद इंदौर में सीए की पढ़ाई की। पढ़ाई के बाद इंदौर में 10 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर नौकरी कर रहे थे। इंदौर में काम करने के बाद वह आचार्य श्री के सानिध्य में आ गए। 2018 में सुमित ने ब्रह्मचर्य का व्रत ले लिया। कुण्डलपुर तीर्थ पर आचार्य विद्यासागर महाराज के सान्निध्य में चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव में उन्होंने क्षुल्लक की दीक्षा ली। दीक्षा से पहले दीक्षार्थियों की बिनौली, बारात आदि के कार्यक्रम हुए। आचार्यश्री ने दीक्षार्थियों का क्षुल्लक नामकरण किया। इस मौके पर सभी दीक्षार्थियों को कमंडल, भोजन पात्र एवं शास्त्र भेंट किए गए।  
विज्ञापन


10 लाख रुपये से अधिक का पैकेज था
29 वर्षीय सुमित ने इंदौर में सीए की पढ़ाई की। वहीं पर नौकरी भी शुरू की थी। सालाना पैकेज 10 लाख रुपये से अधिक का था। उन्हें विधि-विधान से दीक्षा दिलाई गई। उनके परिजन भी इस दौरान वहां मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed