फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Sub Inspector of Damoh district Manoj Yadav performing a stunt of Singham on lockdown days

पुलिस उपनिरीक्षक को सिंघम स्टाइल करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने पर लगा जुर्माना

Tue, 12 May 2020 09:54 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, दमोह
पीटीआई, दमोह Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 12 May 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Sub Inspector of Damoh district Manoj Yadav performing a stunt of Singham on lockdown days
सिंघम स्टाइल में स्टंट करते पुलिस उपनिरीक्षक - फोटो : Twitter

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पुलिस उपनिरीक्षक मनोज यादव को दो चलती कारों की छत पर खड़ा होकर सिंघम स्टाइल में स्टंट करना भारी पड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद दमोह के पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान को इसकी शिकायत मिली। उन्होंने जांच के बाद यादव पर 5,000 रुपये का अर्थदंड लगा दिया और उन्हें चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी गलतियां दोबारा न करें, क्योंकि यह उनके पद की गरिमा के विपरीत है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


यादव दमोह जिले के नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी हैं और वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वह दो चलती कारों पर खड़े होकर सिंघम फिल्म के टाइटल ट्रैक का स्टंट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने यह वीडियो लॉकडाउन के दौरान रविवार को बनाया।


उन्होंने कहा कि दमोह पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने जांच के बाद उनपर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है और चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी गलतियां दोबारा न करें।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed