फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh step mother beat and hungry the child In Mandsaur

Madhya Pradesh: सात साल की मासूम पर मां-बाप का जुल्म, तीन बार कर चुकी है आत्महत्या का प्रयास

Thu, 14 Jul 2022 12:48 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 14 Jul 2022 12:48 PM IST
सार

पांच दिन की बच्ची को दंपति ने गोद लिया था। करीब डेढ़ साल बाद बेटा होने के बाद दोनों उसपर जुल्म करने लगे। मारपीट करने के साथ उसे भूखा तक रखा जाता था। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh step mother beat and hungry the child In Mandsaur
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मंदसौर जिले के गुड़भेली गांव में सात साल की मासूम के साथ मां-बाप ने ही जुल्म किए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। अब इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मासूम बच्ची को दोनों ने गोद लिया और बेटा होने के बाद उसपर सितम करने लगे। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि मासूम ने छोटी सी उम्र में तीन बार आत्महत्या करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश में मंदसौर जिले के गुडभेली निवासी शेषल और संगीता ने महज 5 दिन की बच्ची को गोद लिया था। उस दौरान शेषल और संगीता के कोई औलाद नहीं थी। करीब डेढ साल इनके एक बेटा हुआ। बेटा होने के बाद दोनों का बच्ची के प्रति व्यवहार बदल गया और उसके साथ मारपीट करने लगे। दोनों उसे यातनाएं देते और भूखा रखते थे। सौतेली मां उसे छत से उलटा लटका देती थी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की मानें तो मासूम तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। दो बार कुएं में कूदने के साथ एक बार फंदे से लटकने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि मां के कहने पर ही बच्ची ने जान देने की कोशिश की है। वह घर का पूरा काम करती और उसे भरपेट खाना भी उसकी सौतेली मां नहीं देती थी। पड़ोसी कमलेश पाटीदार ने बताया कि सौतेली मां एक दिन बच्ची को पीट रही थी, मना करने के बाद भी उसके साथ मारपीट करती रही। बाद में बच्ची को छत से लटका दिया। मौके पर भीड़ को इकठ्ठा होते देख बच्ची को आरोपी महिला ने खींच लिया, लेकिन उसके बाद भी मारपीट करती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रॉपर्टी ब्रोकर शेषल जैन की शादी 2010 में महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के सावरोली गांव की रहने संगीता से हुई थी। शादी के कई साल बाद भी दोनों को औलाद नहीं हुई तो उन्होंने अपने एक दोस्त की 5 दिन की बच्ची को गोद ले लिया। करीब डेढ़ साल बाद ही उन्हें बेटा हो गया। मंगलवार को बच्ची को छत से नीचे उलटा लटकाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। उसी दौरान बच्ची को ग्रामीणों ने बचा लिया। पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed