{"_id":"5ece366ea041f753cc5a00da","slug":"madhya-pradesh-social-distancing-norms-violated-during-union-minister-narendra-singh-tomar-visit-to-sheopur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: केंद्रीय मंत्री तोमर के सामने ही सामाजिक दूरी के नियमों की उड़ीं धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: केंद्रीय मंत्री तोमर के सामने ही सामाजिक दूरी के नियमों की उड़ीं धज्जियां
Wed, 27 May 2020 03:20 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 27 May 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को घेरे हुए लोग
- फोटो : ANI
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन पीएम की इस अपील अवहेलना की खूब हो रही है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में सामने आया, जहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सामने ही सामाजिक दूरी का नियम तार-तार होता दिखा।
विज्ञापन
श्योपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर के रेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच गए। ऐसा नहीं है कि यह इकलौता मामला ही रहा जहां सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान भी बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई।
विज्ञापन
#WATCH MP: Social distancing norms violated during Union Minister Narendra Singh Tomar's visit to Sheopur district yesterday. The minister had gone to attend an event at Nishad Raj Bhavan in which healthworkers were facilitated for their contribution amid #COVID19 pandemic. pic.twitter.com/DOCDxp9zci
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 27, 2020
दरअसल, तोमर निषादराज भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के बाद जिले में कोरोना से निपटने की स्थितियों की समीक्षा भी की।
