{"_id":"62dfe114d72a7046356a2e9a","slug":"madhya-pradesh-sit-will-conduct-a-detailed-investigation-into-the-death-of-nishank-rathore-the-body-was-foun","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: निशांक राठौर की मौत की जांच एसआईटी को सौंपी, रेलवे ट्रैक पर मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: निशांक राठौर की मौत की जांच एसआईटी को सौंपी, रेलवे ट्रैक पर मिला था शव
Tue, 26 Jul 2022 06:21 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 26 Jul 2022 06:21 PM IST
सार
भोपाल-नर्मदापुरम रेलवे ट्रैक पर बरखेडा के पास रविवार को निशांक राठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की जांच एसआईटी करेगी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रायसेन पुलिस को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
निशांक राठौर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में जांच अब विशेष जांच दल को सौंपी जा रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस संबंध में रायसेन पुलिस को निर्देश दिए हैं। दरअसल, इस मामले में पुलिस शुरू से मानकर चल रही थी कि इंजीनियरिंग छात्र ने सुसाइड किया है। हालांकि, उसी दौरान उसके पिता व दोस्तों को ऐसा मैसेज आया कि जांच की दशा-दिशा ही बदल गई।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि इंजीनियरिंग छात्र निशांक राठौर का विसरा सुरक्षित रख लिया है। उसके मोबाइल की जांच की गई है। परिवार को भेजा गया मैसेज घटना से पहले का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी रेलवे से कटकर मौत की बात ही सामने आई है। बॉडी पर कमर से ऊपर चोट के कोई निशान नहीं है। घटना से पहले भी स्वस्थ होने की बात सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का विस्तार से अध्ययन किया गया है। मोबाइल, मैसेज, विसरा और पूरी घटना के लिए रायसेन पुलिस को एसआईटी बनाकर विस्तृत जांच करने को कहा गया है। सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।
रविवार को मिला था निशांक का शव
भोपाल-नर्मदापुरम रेलवे ट्रैक पर बरखेडा के पास रविवार को निशांक राठौर का शव मिला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सुसाइड की आशंका लग रही थी। छात्र के दोस्तों और पिता को उसकी इंस्टाग्राम आईडी से मसैेज आया कि गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा। इस मैसेज ने पुलिस की जांच को भटका दिया है। छात्र के परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी में नुकसान हुआ था निशांक को
यह बात भी सामने आ रही है कि निशांक क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग कर रहा था। उसे कथित तौर पर नुकसान भी हुआ था। पिछले कुछ दिन से उसके पिता उससे बैंक स्टेटमेंट मांग रहे थे। इससे वह परेशान लग रहा था। पुलिस को ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली, जो किसी धर्म से जुड़ी हो। सोशल मीडिया पर ऐसे भी मैसेज मिले हैं, जिनमें उसके दोस्तों ने उधारी चुकाने की बात लिखी है। कुछ दोस्तों को स्क्रीनशॉट भेजा गया था। इसमें निशांक की तस्वीर पर लाल रंग से क्रॉस बना था और लिखा था गुस्ताख-ए-नबी की इक सजा, सर तन से जुदा।