फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan on Coronavirus Tabligi jamaat Indore incident

मध्यप्रदेश में नहीं होगा किसी भी कार्यक्रम का आयोजन, आदेश ना मानने पर भेजा जाएगा जेल: सीएम शिवराज

Sun, 05 Apr 2020 06:21 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 05 Apr 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan on Coronavirus Tabligi jamaat Indore incident
CM Shivraj Singh Chouhan - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर शनिवार को कहा कि राज्य में कोई भी छोटा या बड़ा कार्यक्रम नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होगा तो आयोजकों को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश सीएम ने कहा कि मैं एक बार फिर दोहरा रहा हूं कि कोई भी समारोह, बड़ा या छोटा, आयोजित नहीं होना चाहिए। यदि कोई इस तरह के कार्यों का आयोजन करता है या चिकित्सा प्रक्रिया में बाधा डालता है तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


सीएम चौहान ने कहा कि लोगों को अपनी जानकारी का खुलासा करने के लिए खुद से आगे आना चाहिए लेकिन वे हिचकिचा रहे हैं, इसलिए कोरोना वायरस फैलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की तरफ से सहयोग की कमी थी। आप इंदौर में कुछ विशिष्ट क्षेत्रों में इस मुद्दे को देखेंगे। लोग यह जांच के लिए भी समस्याएं पैदा कर रहे हैं ताकि स्वास्थ्य कर्मचारी वहां न पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग जान से खिलवाड़ ना करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि जान बचाना महत्वपूर्ण है इसलिए स्वास्थ्य कर्मचारी उन इलाकों में हमला होने के बाद भी जांच के लिए वापस चले गए। मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे अपनी जान से खिलवाड़ ना करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई एक वायरस वाहक बन जाता है, तो वह कई अन्य लोगों को प्रभावित करेगा। हमने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। हमने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लागू किया।

57 विदेशी जामातियों का पासपोर्ट जब्त
सीएम ने कहा कि हम किसी को भी मानव जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। हमने 57 विदेशी जामातियों की पहचान की। वे टूरिस्ट वीजा पर आए और वाहक होते हुए किसी को बिना बताए इधर-उधर चले गए। इसलिए उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं और उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि हम उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो कोरोना वायरस को रोकने में बाधा बनते हैं। हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे। हम राज्य में लॉकडाउन को लेकर ड्रोन का उपयोग करके भी निगरानी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed