फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Shivraj Singh Chauhan government in may extend cabinet on June 30, Jyotiraditya Scindia nine more leaders can become ministers

शिवराज सरकार 30 जून को कर सकती है मंत्रिमंडल विस्तार, सिंधिया गुट से हो सकते हैं 9 और मंत्री

Sun, 28 Jun 2020 11:23 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Sun, 28 Jun 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Shivraj Singh Chauhan government in may extend cabinet on June 30, Jyotiraditya Scindia nine more leaders can become ministers
शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार 30 जून को मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुट के नौ और नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। संभावित नामों को लेकर प्रदेश स्तर पर सहमति बन गई है। 

विज्ञापन


मंत्रिमंडल विस्तार में कई नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इनमें प्रेम सिंह पटेल, चेतन कश्यप, मोहन यादव और अरविंद भदौरिया के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुरानी टीम से गोपाल भार्गव, विजय शाह, गौरीशंकर बिसेन, यशोधरा राजे, राजेंद्र शुक्ला, रामपाल सिंह और भूपेंद्र सिंह ठाकुर को सूची में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, भोपाल से विश्वास सारंग, इंदौर से रमेश मेंदोला और मालिनी गौड़ के नामों की भी चर्चा है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम शिवराज आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात के लिए दिल्ली जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान तय किए गए नामों मुहर लगाई जा सकती है। इससे पहले वे दिल्ली में मध्यप्रदेश के चुनिंदा नेताओं से भी बात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री और पार्टी की ओर से संकेत हैं कि दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद 30 जून को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के बीच शनिवार को देर शाम बात हुई। इसके बाद ये नेता मंत्रालय में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। इनके बीच देर रात तक मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली के सामने रखे जाने वाले पक्ष पर चर्चा हुई। 


बता दें कि मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार मई के आखिर और जून के पहले सप्ताह में संभावित था जिसमें पहले ही देरी हो चुकी है। अगले महीने मानसून सत्र शुरू होगा, ऐसे में संवैधानिक रूप से मंत्रिमंडल विस्तार जरूरी हो गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed