{"_id":"6200a969b72e682d4952ee67","slug":"madhya-pradesh-shivraj-announces-music-academy-remembering-lata-mangeshkar-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: शिवराज ने की घोषणा- इंदौर में लता मंगेशकर के नाम पर संगीत अकादमी बनेगी, प्रतिमा भी स्थापित होगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: शिवराज ने की घोषणा- इंदौर में लता मंगेशकर के नाम पर संगीत अकादमी बनेगी, प्रतिमा भी स्थापित होगी
Mon, 07 Feb 2022 12:41 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:41 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को घोषणा की कि इंदौर में लता मंगेशकर की याद में संगीत अकादमी शुरू होगी। साथ ही उनकी जन्मस्थली इंदौर में उनकी प्रतिमा भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
लता मंगेशकर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को स्मार्ट सिटी पार्क में स्वर कोकिला लता मंगेशकर की स्मृति में वृट का पौधा लगाया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय लता मंगेशकर के चित्र पर माल्यापर्ण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही चौहान ने घोषणा कि इंदौर में लता मंगेशकर के नाम से संगीत अकादमी, संगीत महाविद्यालय, संगीत संग्रालय की स्थापना की जाएगी। साथ ही उनकी इंदौर में प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। जो सभी को प्रेरणा देगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लता दीदी के जाने से हर घर को लग रहा है कि उनका कोई अपना चला गया। उनकी क्षति की पूर्ति नहीं हो सकती है। लता जी के बिना न संगीत जाना जाएगा और ना ही यह देश जाना जाएगा। लेकिन यह सच है कि वह हमारे बीच अपने गीत और संगीत के माध्यम से बनी रहेगी।
इस मौके पर भोपाल से संगीत एवं गायन के क्षेत्र से जुड़े पंडित सज्जन लाल ब्रह्मभट्ट, उमकांत गुंदेचा, कीर्ति सूद, आकृति मेहरा, धानी गुंदेचा, दिलीप महाशब्दे, साजिद खां, सलीम अल्लाहवाले मौजूद थे।
विज्ञापन
बता दें स्वर्गीय लता मंगेशकर का 28 सितंबर 1929 को इंदौर के सिख मोहल्ले में जन्म हुआ था। उनके प्रशंसकों ने जिस गली में लता मंगेशकर का जन्म हुआ तो उसका नाम लता मंगेशकर के नाम पर करने की मांग कर रहे है। लंता मंगेशकर का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।