फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Shajapur ADM manjusha roy slapped a footwear shopkeeper during the sealing of shops COVID19 lockdown guidelines viral video

सबक: लॉकडाउन में दुकान खोलकर बैठा था युवक, फिर झूठ बोला तो एडीएम ने जड़ा जोरदार थप्पड़

Mon, 24 May 2021 03:39 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: कुमार संभव Updated Mon, 24 May 2021 03:39 PM IST
सार

एडीएम शाजापुर मंजूषा राय ने युवक से पूछा कि बता तेरा घर कहां है? जब युवक कोई जवाब नहीं दे पाया तो एडीएम ने बदतमीज कहते हुए उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Shajapur ADM manjusha roy slapped a footwear shopkeeper during the sealing of shops COVID19 lockdown guidelines viral video
लॉकडाउन में दुकान खोली तो एडीएम ने जड़ा थप्पड़ - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन लागू है। इसके बावजूद काफी लोग नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के शाजापुर में सामने आया। यहां लॉकडाउन होने के बावजूद एक युवक फुटवियर की दुकान खोलकर बैठा था। जब उसे पकड़ा गया तो झूठ बोलने लगा। इसके बाद एडीएम ने आपा खो दिया और उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के शाजापुर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते लॉकडाउन लागू है। तमाम पाबंदियां होने के बाद भी एक युवक ने अपनी दुकान खोल ली। एडीएम शाजापुर मंजूषा राय जब इलाके का मुआयना करने निकलीं तो उन्हें दुकान खुली मिली। उन्होंने दुकानदार से पूछताछ की तो वह तरह-तरह के बहाने बनाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

झूठ बोला तो पड़ा जोरदार थप्पड़

बताया जा रहा है कि दुकान खोलने को लेकर सवाल पूछा गया तो युवक घर के अंदर ही दुकान होने का बहाना बनाने लगा। ऐसे में पुलिस टीम ने पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। वहीं, एडीएम सिटी को भी गुस्सा आ गया। उन्होंने युवक से पूछा कि बता तेरा घर कहां है? जब युवक कोई जवाब नहीं दे पाया तो एडीएम ने बदतमीज कहते हुए उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

युवक ने लगाया यह आरोप

इस मामले में युवक ने महिला एडीएम पर बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दुकान का शटर बंद था। इसके बाद पुलिसवालों ने उसे जबरन बाहर निकाल लिया। एडीएम ने मुझे थप्पड़ मारा। साथ ही, पुलिसवाले ने डंडे से पीटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed