{"_id":"5e522f188ebc3ef3a0769b33","slug":"madhya-pradesh-seven-year-old-child-killed-in-leopard-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था सात साल का बच्चा, उठा कर ले गया तेंदुआ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: खेत में बनी झोपड़ी में सो रहा था सात साल का बच्चा, उठा कर ले गया तेंदुआ, मौत
Sun, 23 Feb 2020 01:21 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर अमझेरा थाना के भेरू घाट में तेंदुए के हमले में सात साल के बच्चे की मौत हो गई। अनुविभागीय वन अधिकारी राकेश कुमार डामोर ने बताया कि घटना शनिवार-रविवार रात करीब 11 बजे हुई। मृतक की पहचान आनंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि शनिवार-रविवार रात आनंद जब अपने परिजन के साथ खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहा था तभी अचानक तेंदुए ने हमला किया और वहां सो रहे आनंद को उठा कर ले गया।
विज्ञापन
डामोर ने बताया कि बच्चे को तेंदुए के चंगुल से बचाने के लिए परिजन ने शोर मचाया, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। तेंदुए के हमले से बालक के सिर एवं पैर में गंभीर चोट आई थी जिसके कारण उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
डामोर ने बताया कि बाद में तेंदुआ उसके शव को करीब 700 सौ फुट दूर छोड़कर जंगल में चला गया। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले का पंचनामा बनाया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन को चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। और तेंदुए को पकड़ने के लिए इंदौर से बचाव दल बुलाया जा रहा है, ताकि ऐसी घटना की दोबारा न हो।
