{"_id":"62dd51a41c46e707ba3c3c40","slug":"madhya-pradesh-seven-year-old-boy-shot-with-arrow-in-alirajpur-child-died-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: घर के पास खेल रहा था सात साल का बच्चा, सनकी ने उसे तीर मार दिया, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: घर के पास खेल रहा था सात साल का बच्चा, सनकी ने उसे तीर मार दिया, इलाज के दौरान मौत
Sun, 24 Jul 2022 07:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीराजपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 24 Jul 2022 07:43 PM IST
सार
घर के पास खेल रहे सात साल के बच्चे को तीर मार दिया गया। हमले में बच्चे की मौत हो गई। हमला क्यों किया गया, पुलिस जांच कर रही है। हमलावर भी फिलहाल फरार है।
विज्ञापन
सात साल के बच्चे की तीर लगने से मौत हो गई। (प्रतीकात्मक चित्र)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में सात साल के बच्चे की तीर मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हालांकि तीर क्यों मारा गया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं लग सकी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
बताया जा रहा है कि घटना अलीराजपुर जिले के सोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड़धू गांव की है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार बालक रिंकेश कालू कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी आरोपी इटला पिता जुरला ने धनुष-तीर से उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। परिजन से उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी इटला फरार हो गया।
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। आरोपी ने बच्चे को तीर क्यों मारा। अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सोरवा थाना का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।