फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Seven people arrested, including two policemen in Narsinghpur rape case

मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर के दुष्कर्म मामले में दो पुलिसकर्मी सहित सात लोग गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2020 01:24 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 04 Oct 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Seven people arrested, including two policemen in Narsinghpur rape case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के चीचली थाने के रीछई गांव में हुई सामूहिक दुष्कर्म और आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि इन सात आरोपियों में से दो आरोपी मोतीलाल चौधरी और लीलाबाई पीड़िता के चाचा ससुर और सास हैं। वहीं, अन्य दो आरोपी अरविंद और अनिल राय हैं, जो पीड़िता के देवर हैं। एक अन्य आरोपी का नास परसू है। इन तीनों आरोपियों पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। 

विज्ञापन


दूसरी तरफ, पुलिस प्रशासन ने अपने अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की है। पीड़िता की एफआईआर लिखने के दौरान बरती गई गंभीर लापरवाही के लिए चीचली थाना प्रभारी एएसआई अनिल सिंह और गोरी टोरिया पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई एमएल कुड़ापे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी अनिल सिंह ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और उन्हें इस मामले में जानकारी दी। 
विज्ञापन



क्या है पूरा मामला
नरसिंहपुर जिले के चीचली थानांतर्गत एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला ने शुक्रवार सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इसकी रिपोर्ट लिखवाने के लिए वे तीन दिन से पुलिस थाने का चक्कर लगा रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने की जगह उन्हें ही लॉकअप में डाल दिया गया था। वहीं महिला की मौत के बाद पीड़ितों से मिलने जिले के आला अधिकारी उनके गांव पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed