फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Scorpio of tourists going from Indore to Pachmarhi collided with tree, two died

मध्य प्रदेश: इंदौर से पचमढ़ी जा रहे सैलानियों की स्कॉर्पियो असंतुलित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत

Sat, 04 Dec 2021 01:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 04 Dec 2021 01:56 PM IST
सार

इंदौर से पचमढ़ी जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उसमें आठ सैलानी सवार थे। दो की मौत हो गई है। छह घायल है। उनका होशंगाबाद में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Scorpio of tourists going from Indore to Pachmarhi collided with tree, two died
पचमढ़ी जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर से हिल स्टेशन पचमढ़ी घूमने जा रहे सैलानियों की एक स्कॉर्पियो शुक्रवार रात को असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा ग्राम झिरिया के पास हुआ। 
विज्ञापन


पिपरिया पुलिस थाना के एसआई राहुल डाबर के मुताबिक स्कॉर्पियो नंबर MP09DL7225 देर रात ग्राम झिरिया के पास असंतुलित हो गई। कार में आठ सैलानी थे। इंदौर के पुनीत शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर घायल शुभम सिंह की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बाकी छह लोगों को होशंगाबाद के अस्पताल में रैफर किया गया है। घायलों के नाम बिमल बैरागी, साकेत चौधरी, राकेश पवार, राजेन्द्र सविता, राजेश यादव और अंकित शर्मा बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


मोड़ पर हुआ हादसा 
पुलिस के मुताबिक स्कॉर्पियो तेज गति से जा रही थी। झिरिया के पास मोड़ है, जहां यह हादसा हुआ। निश्चित तौर पर ड्राइवर मोड़ पर गाड़ी को संतुलित नहीं रख पाया। रात में ही ग्रामीणों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। डायल 100 और 108 पर फोन लगाकर सबको पिपरिया अस्पताल पहुंचाया गया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शराब की बोतल बरामद
स्कॉर्पियो में शराब की बोतल भी बरामद हुई है। यह पता नहीं चल पाया है कि सैलानियों या ड्राइवर ने शराब पी रखी थी या नहीं। पुलिस जांच कर रही है। हादसे के वीडियो में गाड़ी से शराब बोतल गिरी हुई दिखाई दे रही है, जो पूरी तरह खाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed