फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Sarpanch husband burnt alive by pouring kerosene in Rewa, attacked in election rivalry

Madhya Pradesh: रीवा में सरपंच पति को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया, चुनावी रंजिश में किया हमला

Fri, 29 Jul 2022 08:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Jul 2022 08:13 PM IST
सार

रीवा में सरपंच पति की जली लाश पोल्ट्री फॉर्म से बरामद की गई है। पुलिस को आशंका है कि उसे जिंदा जलाया गया है। विवाद के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है, जांच जारी है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Sarpanch husband burnt alive by pouring kerosene in Rewa, attacked in election rivalry
घटनास्थल की जांच करती पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के रीवा में सरपंच पति को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह जला हुआ शव पोल्ट्री फार्म पर मिला। पुलिस का मानना है कि चुनावी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना रीवा जिले के पनासी ग्राम पंचायत की है। बता दें कि पनासी से बृजराज कुमार हाल ही में पंचायत चुनाव जीतकर सरपंच बनी हैं। गुरुवार को उनके पति जितेंद्र सिंह पोल्ट्री फॉर्म पर गए थे। देर रात तक जब वे नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। पहले तो परिजनों ने सोचा कि शायद वे वहीं रुक गए हैं। सुबह भी जब वे नहीं लौटे, तो परिजन पोल्ट्री फॉर्म पर पहुंचे। यहां पोल्ट्री फॉर्म में आग लगी थी। पास ही केरोसिन का खाली डिब्बा भी मिला है। शव के हाथ बिजली के तार से बंधे मिले हैं। आशंका है कि जिंदा जलाने से पहले आरोपियों ने जितेंद्र को कुर्सी से बांधा। उसे करंट लगाया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए केरोसिन डालकर जलाया है। 
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर एसडीओपी समरजीत सिंह और थाना प्रभारी अनुराग अवस्थी पुलिस बल समेत पहुंचे। पुलिस का मानना है कि चुनावी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। गांव में माहौल बिगड़ने की आशंका को देखने हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट यूनिट भी बुलाई गई है। जानकारी के बाद सैकड़ों समर्थक पोल्ट्री फार्म पहुंच गए। एएसपी विवेक कुमार ग्रामीणों को आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed