{"_id":"618e0dd2d474e3300b43523a","slug":"madhya-pradesh-salman-khurshid-s-controversial-book-will-be-banned-in-the-state-state-govt-to-take-advice-from-law-experts","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: गृहमंत्री बोले- सलमान खुर्शीद की विवादित किताब प्रदेश में बैन होगी, कानून विशेषज्ञों से राय लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: गृहमंत्री बोले- सलमान खुर्शीद की विवादित किताब प्रदेश में बैन होगी, कानून विशेषज्ञों से राय लेंगे
Fri, 12 Nov 2021 12:16 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:16 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि सलमान खुर्शीद की किताब राज्य में बैन करेंगे। इसके लिए राज्य सरकार कानून विशेषज्ञों से राय लेगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि सलमान खुर्शीद की किताब राज्य में बैन की जाएगी। कांग्रेस देश को खंडित करने की बात करती है और सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में उसी विचार को आगे बढ़ाया है। हम इस किताब को मध्यप्रदेश में बैन करने को लेकर कानून विशेषज्ञों से राय लेंगे।
गृहमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सलमान खुर्शीद ने बहुत निंदनीय पुस्तक छाप दी है। हिंदुत्व को खंडित करने का, हिंदू को जाति में बांटने का, कोई अवसर ये लोग नहीं छोड़ते। भारत देश को खंडित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते। भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशा अल्लाह कहने वाले के पास सबसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी गए थे। ये वही विचार है, जिसे सलमान खुर्शीद आगे बढ़ा रहे हैं। महान भारत नहीं बदनाम भारत है, जो कमलनाथ जी ने कहा था, ये उसी का हिस्सा है। कैसे भी देश जातियों में बंट जाए। हिंदुत्व के टुकड़े हों और इसी वजह से हमारी आस्था पर प्रहार करने का कभी कोई अवसर नहीं छोड़ा। जिस हिंदुत्व के बारे में सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि हिंदुत्व एक जीवनपद्धति है। उस हिंदुत्व पर भी उन्होंने सवाल उठा दिए। अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी इसे स्पष्ट करें कि वो किसके साथ हैं। मैं मध्यप्रदेश के कानून विशेषज्ञों से राय-शुमारी करूंगा। मध्यप्रदेश में इस किताब को बैन करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा कर रही है किताब का विरोध
खुर्शीद की किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हराम से की गई है। इसी को लेकर भाजपा समेत तमाम हिंदुवादी संगठन इस किताब का विरोध कर रहे हैं। भाजपा ने कहा है कि खुर्शीद की किताब हिंदुत्व का अपमान है। इससे भारत की आस्था को ठेस पहुंची है। भाजपा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर इस बारे में ट्वीट कर लिखा 'कांग्रेस पार्टी एक मकड़ी की तरह हिंदुओं के खिलाफ नफरत का जाल बुन रही है और इस पार्टी की सरकारें आजादी के बाद 55 साल देश में रहीं लेकिन उसने केवल सांप्रदायिक राजनीति की है।'