फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Sajjan Verma said Nehru and Jeena did good by dividing the country, BJP targeted

MP News: सज्जन सिंह वर्मा बोले- नेहरू और जिन्ना ने देश का बंटवारा कर अक्लमंदी का काम किया, बीजेपी ने साधा निशाना

Thu, 02 Jun 2022 05:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 02 Jun 2022 05:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने फिर विवादित बयान दिया है। वर्मा ने कहा कि नेहरू और जिन्ना ने देश का बंटवारा कर अक्लमंदी का काम किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस अब हिंदू-मुस्लिम में देश को बांट रही है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Sajjan Verma said Nehru and Jeena did good by dividing the country, BJP targeted
सज्जन सिंह वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने विवादित बयान दिया है। वर्मा ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना ने देश का बंटवारा कर अक्लमंदी का काम किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस अब हिंदू-मुस्लिम में जनता को बांट रही है। इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।  
विज्ञापन

 
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बुधवार को आगर में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि देश के दो टुकड़े करने के लिए नेहरू और जिन्ना को दोषी बताया जा रहा है। देश को तो उनका धन्यावाद देना चाहिए कि उन्होंने अकलमंदी से देश के दो टुकड़े किए। मुसलमान भाइयों, आपको पाकिस्तान जाना है तो आप पाकिस्तान चले जाए। हिंदू भाइयों, आपको हिंदुस्तान में रहना है तो आप हिंदुस्तान में रहे। यह अक्ल का काम किया और दूसरी तरफ उन्हें दोष दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे लोगों के दिमाग में यही है कि देश के दो टुकड़े हुए, जबकि मुसलमानों के जाने से यहां खड़े रहने को जगह हुई। वर्मा ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस अब हिंदू-मुस्लिम में जनता को बांट रही है। मोदी कह रहे है कि हमें अखंड भारत बनाना है। यदि अखंड भारत में पाकिस्तान, बांग्लादेश के मुसलमान आ गए तो मोदी जी और भागवती जी आपको खड़े रहने की जगह भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिन्ना को आदर्श पुरुष बना लेंः बीजेपी
वर्मा के इस बयान पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे को नेहरू और जिन्ना के षड्यंत्र को कांग्रेस ने मान लिया है। ये कांग्रेस का अधिकृत बयान है, लाखों लोगों के नरसंहार के लिए जवाहरलाल नेहरू दोषी हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिन्ना में गन्ने-सी मिठास ढूंढने के निर्देश जयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर से कांग्रेसी नेताओं को मिले है। इस वजह से सज्जन वर्मा जिन्ना-जिन्ना का राग अलाप रहे हैं। जिन्ना को महापुरुष बता रहे हैं। कांग्रेस जिन्ना को अपना आदर्श पुरुष क्यों नहीं बना लेती?  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed