फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh's health department gave second dose of corona vaccine to the dead person 7 months ago

एमपी गजब है: 7 महीने पहले मृत व्यक्ति को मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने लगा दिया कोरोना वैक्सीन का सेकंड डोज 

Fri, 07 Jan 2022 07:14 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Jan 2022 07:14 PM IST
सार

शिवपुरी के स्वास्थ्य विभाग ने 7 महीने पहले मृत व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने का कारनामा कर दिखाया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh's health department gave second dose of corona vaccine to the dead person 7 months ago
गोविंद गर्ग, जिनका 20 अप्रैल 2021 को निधन हो गया था। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें 24 नवंबर को दूसरा टीका लगाने की बात कही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा करने के लिए बड़े स्तर पर लापरवाही हो रही है। भोपाल, छतरपुर, ग्वालियर और इंदौर के बाद अब शिवपुरी में भी एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां स्वास्थ्य विभाग ने एक मृतक को वैक्सीन का डोज दे दिया। स्वास्थ्य विभाग ने नवंबर में एक ऐसे व्यक्ति को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया है, जिसकी अप्रैल 2021 में मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


परिजनों ने मृतक का वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड किया तो इस मामले का खुलासा हुआ। मृतक के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर वैक्सीनेशन के आंकड़े बढ़ाने के लिए लापरवाही का आरोप लगाया है। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में मृतक को 24 नवंबर को दूसरा टीका लगाने का जिक्र है। मृतक गोविंद गर्ग के परिजनों के मुताबिक उन्हें 5 अप्रैल 2021 को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा था। 16 अप्रैल को मृतक की तबियत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें शिवपुरी जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड के आईसीयू में एडमिट करवाया, जहां इलाज के दौरान 20 अप्रैल 2021 को उनकी मृत्यु हो गई ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed