फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh Rape Survivor Dies Allegedly After Sleeping Pills Overdose

मध्यप्रदेश की राजधानी में दुष्कर्म पीड़िता ने नींद की गोलियां खाकर दी जान

Thu, 21 Jan 2021 02:20 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 21 Jan 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Rape Survivor Dies Allegedly After Sleeping Pills Overdose
suicide - फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 वर्षीय एक कथित दुष्कर्म पीड़िता की बुधवार रात को एक अस्पताल में मौत हो गई। दुष्कर्म के इस मामले में एक अखबार का मालिक आरोपी है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि किशोरी ने यहां सरकारी बालिका आश्रय गृह में नींद की गोलियां खा ली थीं, इसके बाद उसे सोमवार रात को गंभीर हालत में सरकारी हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला प्रशासन ने बुधवार को ही इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आई डी चौरसिया ने गुरवार को बताया कि किशोरी को सोमवार रात को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बुधवार रात को उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल जुलाई में स्थानीय अखबार चलाने वाले 68 वर्षीय प्यारे मियां के खिलाफ पांच नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच पीड़ित बालिकाओं में से एक थी पीड़िता 
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) उपेन्द्र जैन ने बताया कि जिस लड़की ने सोमवार रात को नींद की गोलियां खाई थीं, वह इन पांच पीड़ित बालिकाओं में से एक थी। उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़कियों को सुरक्षा के मद्देनजर सरकारी बालिका आश्रय गृह में रखा गया था, इनमें से दो बालिकाओं की तबीयत सोमवार रात को बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।उन्होंने बताया कि इनमें से एक लड़की की हालत बेहद नाज़ुक होने पर सोमवार रात को ही उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया था।

आईजी ने बताया कि घटना के बाद जिलाधिकारी ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही असली तस्वीर सामने आएगी। इस बीच, कमला नगर थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने गुरुवार को बताया कि अत्यधिक मात्रा में नींद की गोलियों का सेवन करने वाली दुष्कर्म पीड़िता का हमीदिया अस्पताल में उपचार किया जा रहा था, लेकिन बुधवार रात को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि आश्रय गृह में उसे नींद की गोलियां कैसे मिलीं।


बता दें कि पिछले साल जुलाई में भोपाल के रातिबाड़ इलाके में पांच लड़कियों के नशे की हालत में घूमने के बाद प्यारे मियां और उसकी साथी स्वीटी विश्वकर्मा (21) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मियां पर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया। पुलिस ने बाद में उसे जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed