फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Rajgarh News: mass feast On the monkey death, funeral performed according to Hindu rituals

बंदर की मौत: उज्जैन में हुआ अंतिम संस्कार, शिप्रा नदी में विसर्जित हुईं अस्थियां, पूरे गांव ने कराया मुंडन फिर हुआ शांति भोज का आयोजन

Tue, 11 Jan 2022 09:31 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Jan 2022 09:31 AM IST
सार

डालूपुरा गांव के सरपंच अर्जुन सिंह ने बताया कि उनके गांव में करीब दो सप्ताह पहले एक बंदर आया था, वह काफी बीमार था। गांव वाले उसे इलाज के लिए राजगढ़ भी ले गए, लेकिन वह बच नहीं सका।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Rajgarh News: mass feast On the monkey death, funeral performed according to Hindu rituals
बंदर की मौत के बाद जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्य प्रदेश में एक बंदर की मौत चर्चा का विषय बन गई है। इस मौत ने इंसान और जानवरों के बीच अनकहे रिश्ते को भी बखूबी बयां किया है। इंसानियत और मानवता की अनूठी मिशाल पेश की है। दअरसल, मध्य प्रदेश के राजगढ़ स्थित एक गांव में बंदर की मौत हो गई थी। इस मौत के बाद गांव वालों ने जो किया, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। अब इस गांव की चर्चा पूरे राज्य में हो रही है। 

विज्ञापन


इंसानों की तरह हुआ हर एक कार्यक्रम
डालूपुरा गांव के सरपंच अर्जुन सिंह ने बताया कि उनके गांव में करीब दो सप्ताह पहले एक बंदर आया था, वह काफी बीमार था। गांव वाले उसे इलाज के लिए राजगढ़ भी ले गए, लेकिन वह बच नहीं सका। उस बंदर की मौत से पूरा गांव दुखी हो गया। हिंदू धर्म में बंदर को हनुमान जी का रूप माना जाता है। इसलिए, उसकी मौत के बाद इंसानों की तरह सभी कार्यक्रम किए गए। 
विज्ञापन


तीसरा से लेकर मनाई गई तेहरवीं 
गांव वालों ने बंदर की मौत के बाद इंसानों की तरह उसका हर एक कार्यक्रम किया। बंदर की शव यात्रा निकाली गई। उज्जैन ले जाकर हिंदू रीति रिवाज से उसका अंतिम संस्कार हुआ। तीसरा का कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें गांव वालों ने मुंडन करवाया और उसकी अस्थियों को ले जाकर शिप्रा नदी में विसर्जित किया। इसके बाद 11वां व तेहरवीं का कार्यक्रम भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों ने मिलकर कराया शांति भोज
बंदर की मौत के बाद गांव वालों ने मिलकर शांति भोज का भी आयोजन किया। दावा किया जा रहा है कि इसमें हजारों लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कढ़ी, सेव पूरी, छाछ का प्रसाद गांव वालों को बांटा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed