फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: raids on the houses of assistant engineers posted in Dhar, documents of 26 immovable properties found

मध्यप्रदेश: धार में पदस्थ सहायक इंजीनियर के घरों पर छापे, 26 अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले

Sat, 17 Jul 2021 05:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, इंदौर
पीटीआई, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 17 Jul 2021 05:40 PM IST
सार

मप्र में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शनिवार को प्रदेश के धार जिले में पदस्थ एक सहायक इंजीनियर के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने छापे मारे। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: raids on the houses of assistant engineers posted in Dhar, documents of 26 immovable properties found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारी भ्रष्टाचार के संदेह में लोकायुक्त पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक नगर निकाय के सहायक इंजीनियर के इंदौर और धार स्थित घरों पर शनिवार को छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि छापों में 500 ग्राम स्वर्ण आभूषण और एक किलोग्राम रजत आभूषणों के साथ ही सहायक इंजीनियर की वैध आय से कहीं ज्यादा चल-अचल संपत्ति के सुराग पाए गए हैं।

विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि धार की नगर पालिका परिषद में पदस्थ सहायक इंजीनियर देवेंद्र कुमार जैन के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से काफी संपत्ति अर्जित की है। इस शिकायत पर इंदौर और धार में उनके तीन घरों पर छापे मारे गये। बघेल ने बताया कि छापों में सहायक इंजीनियर के घरों से सोने के 500 ग्राम वजनी जेवरात और चांदी के एक किलोग्राम वजनी आभूषण मिले हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जैन के धार स्थित सरकारी निवास से 26 अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं, जिनमें अलग-अलग स्थानों पर उनके परिजनों के मालिकाना हक वाली कृषि भूमि और मकान शामिल हैं। इन संपत्तियों के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि सहायक इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसकी बेहिसाब संपत्ति का विस्तृत मूल्यांकन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed