फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Qawwal, who spewed venom against India, arrested from Kanpur, sent to jail by Rewa court

मध्य प्रदेश: हिंदुस्तान के खिलाफ जहर उगलने वाला कव्वाल कानपुर से गिरफ्तार, रीवा कोर्ट ने जेल भेजा

Mon, 04 Apr 2022 05:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 05:54 PM IST
सार

रीवा जिले के मनगवा के उर्स मेले में हिन्दुस्तान को लेकर विवादित बयान देने वाले कव्वाल शरीफ परवाज को रीवा पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को रीवा कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Qawwal, who spewed venom against India, arrested from Kanpur, sent to jail by Rewa court
हिन्दुस्तान को लेकर विवादित बयान देने वाले कव्वाल शरीफ परवाज को रीवा पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिन्दुस्तान को लेकर विवादित बयान देकर चर्चा में आए कव्वाल शरीफ परवाज को रीवा पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को रीवा कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने कहा कि विकास गुप्ता की रिपोर्ट पर मनगवां थाने में शरीफ परवाज सहित उर्स कमेटी के संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। गिरफ्तारी के लिए टीम कानपुर के भेजी गई थी। उक्त टीम ने रविवार शाम कव्वाल को गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को रीवा ले आए थे। न्यायालय में पेश किया गया जहां से कव्वाल को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र के मलकपुर तलाब में 28 मार्च को ईदगाह और उर्स कमेटी की ओर से कव्वाली का आयोजन किया गया था। इसमें कानपुर का कव्वाल शरीफ परवाज भी अपनी टीम के साथ शामिल हुआ था। उसने कव्वाली के दौरान हिन्दुस्तान पर एक टिप्पणी की थी, जिसके बाद वो विवादों में आ गया था। कव्वाल नवाज शरीफ ने कहा था कि- मोदी जी कहते हैं हम हैं, योगी जी कहते हैं हम हैं, अमित शाह कहते हैं हम हैं... मगर है कौन, कौन हैं। अगर गरीब नवाज (अजमेर दरगाह) चाह ले न, तो हिंदुस्तान का पता ही नहीं चलेगा कि कहां पर बसा था, कहां पर था। ये वलियों का वो मुकाम है कि अगर नजर फेर लेते हैं, तो पूरे शहर वीरान कर देते हैं। जरा हिस्ट्री पढ़ लो तो पता चल जाएगा। इस टिप्पणी पर रीवा में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस की दो टीमें उसे पकड़ने के लिए कानपुर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में प्रदेश के गृहमंत्री ने भी कहा था कि मेरा कव्वाल से निवेदन है कि डोगरी, दादरा, ख्याल कुछ भी गाएं, लेकिन देश के खिलाफ गाने का ख्याल ही निकाल दें। लेखक हो, गायक हो, शायर हो या कव्वाल। राष्ट्रविरोधी ख्याल दिल से निकाल दें। क्योंकि ये राष्ट्रवाद का युग है। अब राष्ट्रवादी सरकार है। इस तरह नहीं चलेगा।

 
हालांकि कव्वाल शरीफ परवाज ने बयान पर विवाद बढ़ने के बाद सफाई देते हुए वीडियो जारी किया था। उसमें उसने कहा- हिंदू भाइयों को नमस्कार, आदाब। एक प्रोग्राम मैंने गत दिवस मनगवां में किया था। वहां का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वहां मैंने कोई ऐसी गलत बात नहीं की। मैंने ये कहा था कि हमारे मोदी जी भी हैं। यहां योगी जी भी हैं। अमित शाह भी हैं। मैंने कोई गलत बात नहीं की है। उनसे भी बड़े हैं कौन बड़े हैं अल्लाह, ईश्वर जितने भी भगवान हैं। तो उनकी बात सिर आंखों पर। मोदी मेरे दिल में हैं। योगी और अमित शाह मेरी जान में हैं। मैंने उनके लिए नहीं कहा था। किसी की तरफ इशारा नहीं था। इशारा गरीब नवाज की तरफ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed