{"_id":"61cd88a1ac8eea6e230d69f2","slug":"madhya-pradesh-promotion-to-11-ips-officers-including-5-sps-know-which-officers-got-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: 5 एसपी समेत 11 IPS अफसरों को प्रमोशन, जानिए किन अधिकारियों को मिला प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: 5 एसपी समेत 11 IPS अफसरों को प्रमोशन, जानिए किन अधिकारियों को मिला प्रमोशन
Thu, 30 Dec 2021 03:53 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 30 Dec 2021 03:53 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में 5 एसपी समेत 11 IPS अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। 8 अफसरों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के साथ मैट्रिक्स-12 वेतन स्वीकृत हुआ है। शेष 3 अफसरों को वरिष्ठ वेतन मैट्रिक्स 11 स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश पुलिस(लोगो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में 5 एसपी समेत 11 IPS अधिकारियों को प्रमोट किया गया है। इनमें बालाघाट एसपी अभिषेक तिवारी, सीधी एसपी पंकज कुमावत और नीमच एसपी सूरज कुमार चौधरी शामिल हैं। यह आदेश 1 जनवरी 2022 से लागू होगा।
प्रशासनिक आदेश के मुताबिक तिवारी, कुमावत और चौधरी के अलावा पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक संपत उपाध्याय, जबलपुर रेल एसपी विनायक वर्मा, भोपाल रेल एसपी हितेश चौधरी, केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे अजय सिंह और इंदौर में 15वीं वाहिनी में सेनानी यांगचेन डोलकर भुटिया को भी कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के तहत वेतन मैट्रिक्स-12 (78800-209200) स्वीकृत किया गया है। विनायक वर्मा को छोड़कर शेष अधिकारियों ने मिड कैरियर ट्रेनिंग फेज-III पूरी नहीं की है। उन्हें अगले सत्र में यह ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। एक अन्य आदेश में बालाघाट जिले में बैहर के एसडीओपी आदित्य मिश्रा, सतना जिले में चित्रकूट एसडीओपी अभिनव चौकसे और जबलपुर जिले में सिहोरा एसडीओपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी को आईपीएस का वरिष्ठ वेतन (67700-208700) स्वीकृत किया गया है।