{"_id":"5dda04958ebc3e548170e7e3","slug":"madhya-pradesh-prisoner-committe-suicide-by-hanging-in-indore-yashantrao-hospital-for-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर के अस्पताल में पट्टी का फंदा बनाकर कैदी ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर के अस्पताल में पट्टी का फंदा बनाकर कैदी ने की खुदकुशी
Sun, 24 Nov 2019 11:09 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में केंद्रीय जेल के एक कैदी ने शनिवार रात यहां के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे पुलिस द्वारा मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
संयोगितागंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रामकृष्ण कतिया (35) ने घावों पर बांधी जाने वाली पट्टी का फंदा बनाकर एमवाईएच के कैदी वॉर्ड के शौचालय में शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात दो बजे के आसपास यह कदम उठाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कतिया सूबे के हरदा जिले का रहने वाला था। हरदा की एक अदालत में उस पर हत्या का मुकदमा चल रहा था।
जेल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कतिया न्यायिक हिरासत के तहत हरदा की जिला जेल में बंद था। उसे अदालती आदेश पर मनोरोग के इलाज के लिये 17 अक्तूबर को इंदौर के केंद्रीय कारागार लाया गया था। इसके बाद उसे 30 अक्तूबर को एमवाईएच में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जेल प्रशासन ने इंदौर के जिला और सत्र न्यायाधीश को पत्र लिखकर विचाराधीन कैदी की मौत के मामले की न्यायिक जांच कराये जाने की गुजारिश की है।
Madhya Pradesh: A Central Jail inmate committed suicide by hanging himself in Maharaja Yeshwantrao Hospital in Indore last night. He was brought to the hospital by police for a medical treatment.
— ANI (@ANI) November 24, 2019
