फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Prime Minister Modi will interact with farmers-scientists on natural farming on December 16, will be broadcast across the state

मध्य प्रदेश: 16 दिसंबर को प्राकृतिक खेती पर किसानों-वैज्ञानिकों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, प्रदेशभर में होगा प्रसारण

Tue, 14 Dec 2021 08:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 14 Dec 2021 08:17 PM IST
सार

जैविक, शून्य बजट और प्राकृतिक खेती के विकास को लेकर गुजरात के आणंद में  तीन दिवसीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों, वैज्ञानिकों से संवाद करेंगे। मध्य प्रदेश में इस संवाद का सीधा प्रसारण किया जाएगा।   

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Prime Minister Modi will interact with farmers-scientists on natural farming on December 16, will be broadcast across the state
चर्चा करते किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैविक, शून्य बजट और प्राकृतिक खेती के विकास को लेकर किसानों और वैज्ञानिकों का तीन दिवसीय सेमिनार गुजरात के आणंद में आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार के अंतिम दिन 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों, वैज्ञानिकों से सीधा संवाद करेंगे। मप्र किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन


किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। प्रधानमंत्री का जोर प्राकृतिक, जैविक खेती के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उद्देश्य से गुजरात के आणंद में उन्नत कृषकों, कृषि वैज्ञानिकों, प्रोफेसर्स का एक सेमिनार 14 से 16 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। सेमिनार के अंतिम दिन 16 दिसंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेमिनार में भाग लेंगे।
विज्ञापन


किसानों तक सेमिनार के निष्कर्ष पहुंचाएगा किसान मोर्चा
चौधरी ने कहा कि सेमिनार के अंतिम दिन 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों, वैज्ञानिकों से शून्य बजट, प्राकृतिक खेती पर संवाद करेंगे। उनके संदेश को प्रदेश के किसानों तक पहुंचाने के लिए किसान मोर्चा प्रदेश के समस्त 1070 संगठनात्मक मंडलों में प्रत्येक मंडी और कृषि विज्ञान केंद्र में बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी और उन्नत किसानों को आमंत्रित किया जाएगा। पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि किसानों के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसके पहले सत्र में आणंद में आयोजित सेमिनार के निष्कर्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी किसानों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed