फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Madhya Pradesh:Power was being cut repeatedly Energy Minister Pradyuman Tomar himself climbed the pole to investigate

ग्वालियर: बिजली के खंभे पर चढ़े ऊर्जा मंत्री, फिर लोगों से माफी भी मांगी, जानें पूरा मामला

Sat, 19 Jun 2021 07:36 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 19 Jun 2021 07:36 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ग्वालियर पहुंचे। यहां ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर बिजली के खंभों के निरीक्षण के दौरान खुद ही खंभे पर चढ़ गए।

विज्ञापन
Madhya Pradesh:Power was being cut repeatedly Energy Minister Pradyuman Tomar himself climbed the pole to investigate
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर का अलग ही अंदाज लोगों को देखने को मिला। वे ग्वालियर दौरे पर पहुंचे थे। यहां लोगों की ओर से बार-बार बिजली कटने और समय पर बिजली नहीं आने की शिकायत से आजिज आकर वो खुद जांच करने पहुंच गए और समस्या को जानने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गए। बता दें कि ऊर्जा मंत्री तोमर ग्वालियर के ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ग्वालियर दौर पर थे, जहां लोगों ने उनसे बार-बार बिजली कटने और समय बिजली न आने की शिकायत की।इसके बाद, ऊर्जा मंत्री तोमर लोगों की नाराजगी दूर करने के लिए सीढ़ियों के सहारे खंभे पर चढ़कर खुद उसे ठीक करने लगे और वहां जमा कचरे को हटाकर साफ-सफाई की। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने ट्रांसफॉर्मर पर झाड़ और पेड़ों की झाडि़यों को बिजली सप्लाई में अवरोध माना। बिजली कंपनी के अफसरों की लापरवाही पर उन्हें जमकर लताड़ लगाई। साथ ही आम लोगों से माफी मांगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




बिजली नहीं मिलने की शिकायत से नाराज ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने कहा कि जहां भी ट्रिपिंग होगी, वहां जाकर निरीक्षण करेंगे और जरूरत पड़ी तो प्रशासनिक सर्जरी भी होगी। उन्होंने पीएस और एमडी को लोगों को सही तरीके से बिजली पहुंचाने का निर्देश भी दिया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने प्रमुख सचिव, बिजली कंपनी के तीनों एमडी को भी शख्त हिदायत दी कि अगर प्रदेश में ट्रिपिंग की समस्या होगी तो खुद भी ठीक करूंगा और अधिकारियों से भी ठीक करवाऊंगा, जो इन निर्देशों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी चाहे वो सीई, एसई, डीई या कोई भी अन्य अधिकारी हो।

बता दें कि ऊर्जा मंत्री तोमर इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। ग्वालियर में बीते दिनों उन्होंने अचानक एक सब स्टेशन पर भी छापा मारा था, जहां से शराब की बोतलें पकड़ी थी। इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को इसके लिए फटकार भी लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed