फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Positive women gave birth to healthy children in Khandwa and Bhopal

मध्य प्रदेश: खंडवा और भोपाल में कोरोना पॉजिटिव महिलाओं ने दिया स्वस्थ बच्चों को जन्म

Sat, 15 Jan 2022 05:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 15 Jan 2022 05:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर हावी हो रही है। शनिवार को जारी रिपोर्ट में पांच हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। इधर भोपाल और खंडवा में कोरोना संक्रमित हो चुकीं गर्भवतियों ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Positive women gave birth to healthy children in Khandwa and Bhopal
हमीदिया चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर हावी हो रही है। शनिवार को जारी रिपोर्ट में पांच हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। इधर भोपाल और खंडवा में कोरोना संक्रमित हो चुकीं गर्भवतियों ने स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। भोपाल में जन्मे बच्चे की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है, जबकि खंडवा के बच्चे की रिपोर्ट की जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों ही जगह मां-बच्चे ठीक हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खंडवा जिले के छैगांवमाखन ब्लॉक में गर्भवती महिला संक्रमित पाई गई थी। शनिवार सुबह महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुड़ में प्रसव कराया गया। महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे का वजन 2 किलो 600 ग्राम बताया गया है। जिला महामारी अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया ग्राम बरुड़ की गर्भवती महिला कुछ दिनों पहले संक्रमित आई थी। सामान्य लक्षण होने के कारण उसे होम आइसोलेट किया गया था। शनिवार सुबह प्रसव कराया।
विज्ञापन


वहीं भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भी संक्रमित महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जिसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। हालांकि मां के संक्रमित होने के चलते बच्ची को फिलहाल मां से दूर रखा गया है। विदिशा रोड छोला मंदिर शिव नगर के रहने वाले नवजात के पिता ने बताया कि जब डॉक्टर ने उन्हें पत्नी के पॉजिटिव होने के बारे में बताया, तो वे घबरा गए थे। हालांकि बच्ची की रिपोर्ट निगेटिव आने पर चिंता दूर हुई। डॉक्टरों ने बताया कि मां और बेटी दोनों फिलहाल ठीक हैं। 12 जनवरी को पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। यहीं उसकी डिलीवरी कराई गई। 13 जनवरी को सुबह डॉक्टरों ने बताया कि बेटी स्वस्थ है। उसकी रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में 5315 नए संक्रमित मरीज सामने आए
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 79676 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 5315 नए संक्रमित सामने आए हैं। इंदौर और ग्वालियर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इंदौर में 1343 और ग्वालियर में 593 मरीज मिले हैं। राजधानी भोपाल में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होती नहीं दिख रही है। राजधानी में कल 983 नए संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed