{"_id":"5f439253f68b566d3e718729","slug":"madhya-pradesh-police-officer-jumped-into-river-for-saving-lives-of-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में फंसे बच्चे को थाना प्रभारी ने कंधे पर बैठाकर बचाया, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में फंसे बच्चे को थाना प्रभारी ने कंधे पर बैठाकर बचाया, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
Mon, 24 Aug 2020 03:41 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 24 Aug 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ से बच्चे को बचाया
- फोटो : social media
मध्यप्रदेश में कई दिनों से तेज बारिश हो रही है, जिससे वहां कई इलाकों में बाढ़ से हालत बन गए हैं। लगातार बारिश की वजह से प्रदेश की कई नदियां और नाले उफान पर हैं। लोगों की मदद के लिए पुलिस जवान और एनडीआरएफ की टीम जुटे हुए हैं। प्रदेश के राजगढ़ के एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर पुलिस के लिए तारीफों के पुल बांध दिए हैं।
विज्ञापन
बारिश और बाढ़ में फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए पुलिस टीम सामने आकर मदद कर रही है। तलेन थाना प्रभारी विभेंद्रू व्यंकट टांडिया और पुलिस स्टॉफ की इन ऐसे लोगों की मदद करने के लिए खूब तारीफ हो रही है, जो बाढ़ में फंसे हुए हैं। तलेन पुलिस ने जान जोखिम में डाल कर काशीपुरा निवासी दस साल के मयंक, 12 साल के रुपेश और 62 साल के पीरु लाल प्रजापति की जान बचाई है।
विज्ञापन
पुलिस जब पानी में उतरी तो टीम क सदस्यों के गले तक पानी भर आया था। इस दौरान बच्चों को कंधे पर बैठाकर पुलिस का एक जवान उन्हें सुरक्षिता स्थान पर ले आया। थाना प्रभारी और उनकी टीम ने बिना अपनी जान की परवाह किए पानी में उतर गए और वहां से फंसे लोगों की मदद की।
विज्ञापन
राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने जिला पुलिस के इस कार्य की सराहना की और उन्हें सलाम किया। पुलिस की टीम में उप निरीक्षक आरके काकोडिया, सहायक उप निरीक्षक आर सी नारोलिया, आरक्षक दीपक यादव, आरक्षक शिव कुमार, सैनिक मोहन सिंह, देवेन्द्र एवं शैलेंद्र सिंह शामिल थे।
