फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Police Foundation Day: Shivraj said - cyber crime is a big challenge, need to bring seriousness

मध्य प्रदेश पुलिस स्थापना दिवस: शिवराज ने कहा- साइबर क्राइम बड़ी चुनौती, गंभीरता लाने की जरूरत 

Fri, 17 Dec 2021 01:37 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 17 Dec 2021 01:37 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश पुलिस स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने राष्ट्रपति पुलिस पद, विशिष्ट और सराहनीय सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक और जीवन रक्षा पुलिस पदक से वीर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Police Foundation Day: Shivraj said - cyber crime is a big challenge, need to bring seriousness
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की पुलिस ने एक नहीं अनेक उपलब्धियां हासिल की है। इसके बाद भी हमारे लिए साइबर क्राइम एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। इन अपराधों के लिए हमें और भी काम करना होगा। इन मामलों में गंभीरता लाने की जरूरत है। अधिक प्रयास करेंगे तो कोई अपराधी बच नहीं पाएगा। हमारे काम करने के रास्ते में आने वाली बाधाओं का हम निरंतर समाधान करते रहेंगे। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश पुलिस स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले मध्य प्रदेश पुलिस अधिकारियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, विशिष्ट और सराहनीय सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं जीवन रक्षा पुलिस पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पहुंचकर देश व प्रदेश की सेवा में तत्पर रहकर अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, भोपाल में आयोजित 'पुलिस स्थापना दिवस' समारोह में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
विज्ञापन

Madhya Pradesh Police Foundation Day: Shivraj said - cyber crime is a big challenge, need to bring seriousness
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस स्थापना दिवस समारोह में आयोजित परेड का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुस्कान जैसे अभियान से बड़ी संख्या में बेटियों की घर वापसी हुई है। एक नहीं अनेक अभियान हमने चलाए हैं। इसी का परिणाम है अपराध नियंत्रण में हैं। मध्यप्रदेश शांति का टापू कहा जाता है। जीवित समाज में कुछ घटनाएं होती हैं, लेकिन उन पर भी त्वरित कार्यवाही होती है उसके लिए मैं मध्यप्रदेश पुलिस को बधाई देता हूं। हमने कई तरह की योजनाएं प्रारंभ की हैं। डायल-100 ऐसी ही सेवा है।

Madhya Pradesh Police Foundation Day: Shivraj said - cyber crime is a big challenge, need to bring seriousness
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस स्थापना दिवस समारोह में “म.प्र. पुलिस गीत का” विमोचन किया। - फोटो : अमर उजाला
नक्सलवाद का नेटवर्क तोड़ा है, पूरी तरह खत्म करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने नक्सलवाद के नेटवर्क को तोड़ा है। मुझे विश्वास है यही मध्यप्रदेश पुलिस इस नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा करेगी। सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। जब मध्यप्रदेश पुलिस को टास्क दिया, उस टास्क को पूरे कर्तव्य के साथ करने का काम किया है।
विज्ञापन

Madhya Pradesh Police Foundation Day: Shivraj said - cyber crime is a big challenge, need to bring seriousness
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मियो को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पदक भेंट कर सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
जान जोखिम में डालकर जान बचाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी साल चंबल में विनाशकारी बाढ़ आई थी। हमारे पुलिस के जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने में सफलता पाई है। कोविड के संकट के दौरान हमने जो देखा वह सचमुच में गर्व से भर देने वाला है। कोविड जैसी महामारी जिसके बारे में जानकारी नहीं थी। तब जब लॉकडाउन था, सबकुछ बंद था, पुलिस के जवान अपनी जान हथेली पर रखकर चल रहे थे। मैं बलिदानी के लिए मप्र पुलिस को प्रणाम करता हूं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed