फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Police Dog Squad Induct Same Dog Breed Used To Kill Osama Bin Laden

मध्यप्रदेश पुलिस में शामिल हुआ बिन लादेन को मारने वाले मिशन में शामिल नस्ल का कुत्ता

Mon, 15 Apr 2019 09:23 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 15 Apr 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Police Dog Squad Induct Same Dog Breed Used To Kill Osama Bin Laden
मध्यप्रदेश पुलिस - फोटो : ANI
अलकायदा प्रमुख और दुर्दांत आतंकी ओसामा बिन लादेन को मारने वाली अमेरिकी नेवी सील टीम में शामिल बेल्जियन मालिनोस कुत्ते को मध्यप्रदेश पुलिस डॉग स्क्वायड में शामिल किया गया है। इस नस्ल के कुत्ते अमेरिकी राष्ट्रपति के घर व्हाइट हाउस की सुरक्षा करते हैं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश पुलिस ने हैदराबाद से आए हुए 12 जर्मन शेफर्ड, 12 डाबरमैन और 2 बेल्जियन मलिनोस को अपनी डॉग स्क्वायड में शामिल किया है। मध्यप्रदेश पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस नस्ल के कुत्तों की सूंघने और हमला करने की क्षमता दूसरे किसी भी प्रजाति के कुत्तों से बेहतर होती है।
विज्ञापन


इन कुत्तों को नौ महीने प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसका खर्च एक लाख रुपये प्रति कुत्ता आएगा। इस खर्च में उनके लिए आहार और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। दुनिया के कई देशों की पुलिस फोर्स भी इस नस्ल के कुत्तों का इस्तेमाल अपनी डॉग स्क्वायड में करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में अभी तक इस नस्ल के कुत्तों का उपयोग कान्हा और पेंच टाइगर रिजर्वों में वन्यजीव संरक्षण और अवैध शिकार विरोधी अभियानों के लिए किया जाता था। लेकिन, अब मध्यप्रदेश पुलिस भी इन कुत्तों की मदद से सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करेंगी।

बेल्जियन मालिनोस कुत्तों की ऊंचाई 24 से 26 इंच होती है। जबकि इनका वजन 18 किलोग्राम से 27 किलोग्राम तक हो सकता है। इनकी औसत आयु 14 से 16 साल होती है। 

क्या था ऑपरेशन नेप्ट्यून स्पीयर

Madhya Pradesh Police Dog Squad Induct Same Dog Breed Used To Kill Osama Bin Laden
osama
11 सितंबर 2001 को अलकायदा के आतंकियों ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को ध्वस्त कर दिया था। इस हमले में लगभग 3000 लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान में स्थित अलकायदा के ठिकानों पर हमला बोल दिया था। इसके बाद अमेरिकी इंटेलिजेंस से मिली रिपोर्ट के आधार पर पाकिस्तान के एबटाबाद में ओसामा के रहने की पुष्टि हुई।

इसके बाद 2 मई 2011 को अमेरिकी नेवी सील ने पाकिस्तान में ऑपरेशन नेप्ट्यून स्पीयर लांच कर दुर्दांत आतंकी ओसामा बिन लादेन और उसके साथियों को मार गिराया था। इस टीम के साथ बेल्जियन मालिनोस कुत्ते भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed