फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Poles showered on former Prime Minister's statue in Satna, video went viral, Congress objected

Madhya Pradesh: सतना में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर मारी लाठियां, कमलनाथ ने वीडियो किया शेयर, छह आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 May 2022 12:43 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 May 2022 12:43 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के सतना शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ उपद्रवी देश के प्रथम प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर डंडे बरसाते और पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लिया है।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Poles showered on former Prime Minister's statue in Satna, video went viral, Congress objected
पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर लाठियां मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

 मध्यप्रदेश के सतना में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि यह घटना सतना जिला कलेक्ट्रेट परिसर से महज 50 मीटर की दूरी पर धवारी चौराहे पर मंगलवार शाम को हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में धवारी चौराहे पर स्थापित नेहरू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास असामाजिक तत्वों ने 24 मई की शाम को किया है। इसका एक वीडियो भी आया है, जिसमें वे प्रतिमा के स्टैंड पर चढ़ कर डंडे और हथौड़े मारते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों के हाथ में भगवा झंडे थे और वे मध्यप्रदेश की भाजपा नीत सरकार के खिलाफ नारे भी लगा रहे थे। जैन ने कहा कि इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘यह घटना बेहद निंदनीय है। मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। प्रतिमा की सुरक्षा की व्यवस्था हो।’’

वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने सख्त नाराजगी जताई है। कांग्रेस ने इसे पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करार दिया। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल सिंह परिहार ने पुलिस से इस पूरे मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

 
पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस हरकत में आई और कांग्रेसी प्रदर्शन करने धवारी जा पहुंचे। हालांकि उनकी संख्या ज्यादा नहीं थी, लेकिन फिर भी उन्होंने घटना का विरोध जताया और आरोपियों को पकड़ने की मांग उठाई है। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी इसे निंदनीय बताते हुए घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। 

यह विडीओ मध्यप्रदेश के सतना ज़िले का है।
जहाँ देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्व क्षतिग्रस्त कर रहे है।

यह घटना बेहद निंदनीय है। pic.twitter.com/CPlDwWef3w

— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 25, 2022 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed