फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: people made necklace from shoes for the welcome of leaders

मध्य प्रदेश: यहां लोग खास अंदाज में करेंगे नेताओं का स्वागत, बनाई है जूतों की माला

Wed, 27 Jun 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Wed, 27 Jun 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: people made necklace from shoes for the welcome of leaders

मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में नेताओं के स्वागत के लिए लोगों ने एक खास तरीका अपनाया है। इसके लिए उन्होंने ना तो फूलों की माला तैयार की है और ना ही कोई खास उपहार लिया है। बल्कि इस खास स्वागत के लिए उन्होंने जूतों की माला तैयार की है। शहर के कोलार एरिया के ओम नगर इलाके में ये नजारा देखने को मिला है। यहां लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए ये खास तरीका निकाला है।

विज्ञापन


पुराने जूतों से बनी मालाओं को लोगों ने अपने घर की छतों पर टांगा हुआ है। दरअसल यहां के लोगों का कहना है कि अभी इलाके में पूरी तरह से मानसून सक्रिय भी नहीं हुआ है, यहां अभी से पानी भरने जैसी समस्याएं हो रही हैं। नेताओं ने नागरिकों की सुविधाओं के लिए कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


स्थानीय व्यापारी राजेश मिश्रा का कहना है कि अभी सिर्फ प्री मानसून बारिश हुई है लेकिन इलाके की हालत बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि मानसून में यहां के हालात और भी ज्यादा खराब हो जाएंगे। उन्होंने भोपाल नगर निगम (बीएमसी) और नेताओं पर दोष लगाते हुए कहा कि वह हर साल वोट मांगने तो आ जाते हैं लेकिन उन्होंने मानसून से होने वाली दिक्कतों के निवारण के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इलाके के एक अन्य निवासी का कहना है कि उन्होंने बीएमसी समेत स्थानीय पार्षदों को भी इस बारे में शिकायत की लेकिन किसी ने कोई ऐक्शन नहीं लिया। अब यदि कोई नेता वोट मांगने आएगा तो हम भी उनके स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों की हालत ठीक नहीं है और ना ही पीने के पानी की उचित व्यवस्था है। कोई कार्रवाई ना होने के बाद जूतों की माला तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि अब वह जूते की माला से नेताओं का स्वागत करने के लिए पूरी तैयार हैं।


घरों में सीवेज का पानी भर जाने की समस्या पर ओम नगर के पार्षद ने कहा कि कॉलोनी के एंट्रेंस में अकसर सीवर का पानी भर जाता है इसके लिए पुलिया का निर्माण कराया गया था और इसी के नीचे सीवर लाइन भी बननी थी। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्टर ने सीवर लाइन नहीं बनाई। इसके लिए उच्च अधिकारियों से भी बात की गई लेकिन उन्होंने केई ऐक्शन नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed