फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: PC Sharma said BJP is giving Krishna Gaur's mayor's ticket under conspiracy

Madhya Pradesh: पीसी शर्मा बोले- बीजेपी साजिश के तहत कृष्णा गौर को महापौर का टिकट दे रही

Mon, 13 Jun 2022 12:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 13 Jun 2022 12:38 PM IST
सार

पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी कृष्णा गौर के खिलाफ साजिश कर रही है। बीजेपी कृष्णा गौर को महापौर का टिकिट देकर उन्हें विधानसभा से हटाना चाहती है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh: PC Sharma said BJP is giving Krishna Gaur's mayor's ticket under conspiracy
पीसी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के साथ ही राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। सोमवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने बीजेपी पर कृष्णा गौर को गोविंदपुरा विधानसभा से हटाने के लिए साजिश के तहत महापौर का टिकट देने की बात कही।
विज्ञापन

 
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी कृष्णा गौर के खिलाफ साजिश कर रही है। बीजेपी कृष्णा गौर को महापौर का टिकिट देकर उन्हें विधानसभा से हटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कृष्णा गौर पर दबाव बनाकर BJP चुनाव लड़ाना चाहती है। शर्मा ने कहा कि बीजेपी के नेता कृष्णा गौर की जगह गोविंदपुरा से किसी बड़े आदमी को बिठाना चाहते हैं।
विज्ञापन

 
सिंधिया पर भी साधा निशाना 
पीसी शर्मा ने बीजेपी के प्रत्याशी घोषणा में देरी को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा। शर्मा ने कहा कि बीजेपी के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा में देरी के पीछे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। उन्होंने कहा कि जब सिंधिया कांगेस में थे तब यही स्थिति बनती थी। अब बीजेपी में पहुंच गए तो वहां भी लिस्ट नहीं निकल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed