{"_id":"5f31511a8ebc3e3cdd24d673","slug":"madhya-pradesh-patient-jumps-off-3rd-floor-of-covid-19-hospital-in-gwalior-got-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : कोविड-19 अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा कोरोना मरीज, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : कोविड-19 अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा कोरोना मरीज, घायल
Mon, 10 Aug 2020 07:22 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 10 Aug 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्थित एक कोविड-19 अस्पताल में सोमवार को एक 55 वर्षीय मरीज अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद गया। पुलिस ने बताया कि मरीज घायल हुआ है।
विज्ञापन
कंपू पुलिस थाना प्रभारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि कूदने से पहले उसने अपनी कलाई भी काट ली थी। घटना गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में दोपहर की है।
विज्ञापन
त्रिपाठी ने बताया, 'वह बच गया क्योंकि वह सीधे जमीन पर नहीं गिरा था बल्कि जनरेटर को ढकने के लिए लगाए गए टिन शेड पर गिरा था। उसे चोट आई है। एक गार्ड ने उसे देखा था।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति को आठ अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि मरीज मानसिक रूप से स्वस्थ प्रतीत नहीं हो रहा था।
