फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: Panchayat elections will be held only after April 25, program of annual revision of voter list continues

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव: 25 अप्रैल के बाद ही होगी स्थिति स्पष्ट, मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी

Wed, 16 Mar 2022 07:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 16 Mar 2022 07:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए फिलहाल लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नए परिसीमन के आधार पर वोटर लिस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Panchayat elections will be held only after April 25, program of annual revision of voter list continues
मध्य प्रदेश चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव की रहा देख रहे लोगों का इंतजार और लंबा हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नए परिसीमन के आधार पर वोटर लिस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं।   
विज्ञापन

 
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आगामी निर्वाचन के लिए 1 जनवरी 2022 की संदर्भ तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2022 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 अप्रैल को किया जाएगा।
 
सचिव राज्य निर्वाचन के अनुसार फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 4 अप्रैल 2022 को किया जाएगा। दावा आपत्ति केन्द्रों पर दावे-आपत्ति 11 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 16 अप्रैल तक किया जाएगा। फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 25 अप्रैल 2022 को होगा। ऐसे में अब चुनाव के लिए अभी और इंतार करना पड़ेगा। 25 अप्रैल तक फिलहाल पंचायत चुनाव नहीं होंगे।
विज्ञापन

 
बता दें प्रदेश में पंचायत चुनाव ढाई साल से भी ज्यादा वक्त से रुके हुए हैं। निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2021 के अंत में पंचायत चुनाव कराने का ऐलान कर दिया था। लेकिन ओबीसी आरक्षण को लेकर चुनाव फिर से निरस्त हो गए। ऐसे में एक बार फिर से राज्य में पंचायत चुनाव कराए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed