फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Panchayat Election: So far more than 23 thousand people have filled nomination papers, tomorrow is the last date

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव: अभी तक 23 हजार से ज्यादा लोगों ने भरा नाम निर्देशन-पत्र, कल आखिरी तारीख

Sun, 19 Dec 2021 01:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 01:07 PM IST
सार

पंचायत चुनाव 2021-22 में प्रथम और द्वितीय चरण के लिए 18 दिसंबर को 3987 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र जमा किए। अभी तक कुल 23 हजार 222 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Panchayat Election: So far more than 23 thousand people have filled nomination papers, tomorrow is the last date
मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव 2021-22 में प्रथम और द्वितीय चरण के लिए 18 दिसंबर को 3987 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र जमा किए। इनमें 2085 पुरुष और 1902 महिला अभ्यर्थी के नाम निर्देशन-पत्र हैं। अभी तक कुल 23 हजार 222 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है, जिनमें से 12 हजार 226 पुरुष और 10 हजार 984 महिला तथा 2 अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बी.एस. जामोद ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य के लिए 283, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 393, सरपंच पद के लिए 2093 और पंच पद के लिए 1218 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र जमा किया है।
विज्ञापन


अभी तक जिला पंचायत सदस्य के लिए 629, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 1888, सरपंच पद के लिए 14069 और पंच पद के लिए 5418 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम और द्वितीय चरण के लिए नाम निर्देशन-पत्र 20 दिसंबर तक भरे जाएंगे। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 21 दिसंबर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख और चुनाव चिह्नों का आवंटन 23 दिसंबर को होगा। प्रथम चरण का मतदान 6 जनवरी और द्वितीय चरण का मतदान 28 जनवरी 2022 को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed