फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh: organisation conducting training for women to repair two wheelers in Indore

मध्यप्रदेश: संस्था की अनोखी पहल, महिलाओं को दी जा रही मैकेनिक की ट्रेनिंग

Fri, 27 Jul 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Fri, 27 Jul 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: organisation conducting training for women to repair two wheelers in Indore

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जल्द ही महिलाएं दो पहिया वाहनों की रिपेयरिंग करते हुए देखी जाएंगी। इसके लिए दिल्ली की एक संस्था शहर में 16-35 साल की आयु वर्ग की महिलाओं को ट्रेनिंग दे रही है। उन्हें मोटरसाइकिल और स्कूटर रिपेयर करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। संस्था शहर में सर्विस सेंटर्स खोलने की भी योजना बना रही है। यह पहल इसलिए की जा रही है क्योंकि दो पहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है और उन्हें महिला मैकेनिकों से संपर्क करने में असहजता महसूस न हो। साथ ही इस पहल से महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन पाएंगी।

विज्ञापन


समान सोसाइटी गर्ल्स काउंट नेटवर्क नाम की इस संस्था की ओर से महिलाओं को ये ट्रेनिंग दी जा रही है। अभी तक 40 महिलाओं की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है जबकि 25 की अभी भी जारी है। संस्था ने निर्देशक राजेंद्र बंधु का कहना है कि इस उद्देश्य के लिए शहर में तीन इमली और पलादा में ट्रेनिंग सेंटर खोले गए हैं। महिलाओं को रोज चार घंटे तक की ट्रेनिंग दी जाती है इससे महिलाओं को ज्यादा परेशानी नहीं होती और वह अपने घर भी जा पाती हैं।
विज्ञापन


बस्तियों में भी चलाया जा रहा है अभियान

संस्था के निर्देशक ने आगे बताया कि महिलाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए बस्तियों में अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत जो महिलाएं ट्रेनिंग लेने की इच्छा रखती हैं वह खुद आगे आ रही हैं। इस व्यवसाय में महिलाओं को सम्मिलित करने के लिए अनौपचारिक बैठक और पोस्टर्स का भी प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था शहर में ऑल इंडिया टू व्हीलर सर्विस सेंटर साल के अंत तक शुरू करेगी। साथ ही इस काम में महिलाओं को भी मदद की जाएगी। दो पहिया वाहन चलाने वाली महिलाएं अपने वाहनों की सर्विसिंग के लिए घर बैठे फोन पर महिला मैकेनिक को बुला पाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed