{"_id":"5b56f3014f1c1b4e748b6b2d","slug":"madhya-pradesh-officers-massage-phoros-viral-after-delhi-sho","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के बाद अब मध्य प्रदेश के अधिकारियों की साध्वी से मसाज कराते हुए तस्वीरें वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के बाद अब मध्य प्रदेश के अधिकारियों की साध्वी से मसाज कराते हुए तस्वीरें वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Tue, 24 Jul 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
साध्वी से मसाज कराते मध्य प्रदेश के एक अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक एसएचओ महिला साध्वी से अपने सर की मालिश करवा रहे थे जिसके बाद उनकी तस्वरी वायरल हो गई। जिसके बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया। अब ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। जहां दो अधिकारी एक महिला साध्वी से अपने सिर की मालिश करवा रहे हैं।
दरअसल महिला साध्वी नमिता आचार्य के साथ मध्यप्रदेश के आईएएस बीएम ओश्रा और आईपीएस धर्मेंद्र चौधरी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बता दें कि ओश्रा उज्जैन के कमिश्नर हैं जबकि धर्मेंद्र चौधरी भोपाल डीआईजी हैं।
तस्वीरों में महिला साध्वी दोनों अफसरों के सिर पर आशीर्वाद देने की मुद्रा में हाथ फेरती दिख रही हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद दोनों ही अधिकारियों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है। हालांकि जब दिल्ली के जनकपुरी थाने के एसएचओ इंद्रपाल की ऐसी ही तस्वीर सामने आई थी तो उनका तुरंत ट्रांसफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
तस्वीर सामने आने पर एसएचओ इंद्रपाल ने अपनी सफाई में कहा था कि वो काफी समय से तनाव में थे। इसलिए उन्हें उनके किसी परिचित ने ऐसा करने की सलाह दी थी, जिसके बाद ही वो उत्तम नगर में साध्वी के पास एनर्जी हीलिंग लेने गए थे। बता दें कि तब एसएचओ अपनी ड्यूटी पर थे।