{"_id":"633078a2f9083f5d2f449749","slug":"madhya-pradesh-now-cruelty-from-cow-s-carcass-in-satna-dragged-by-jcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: सतना में अब गाय के शव से क्रूरता, जेसीबी से बांधकर घसीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: सतना में अब गाय के शव से क्रूरता, जेसीबी से बांधकर घसीटा
Sun, 25 Sep 2022 09:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 25 Sep 2022 09:32 PM IST
सार
सतना में एक मृत गाय को जेसीबी से बांधकर सड़क पर घसीटने का मामला सामने आया है। ढाबा संचालक के कहने पर ये किया गया। हिंदू संगठनों ने इस मामले में नाराजगी जाहिर की है। पुलिस ने जेसीबी जब्त करने और ढाबा संचालक पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
शर्मसार करने वाली ये तस्वीर सतना की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सतना में गायों से क्रूरता का मामला फिर सामने आया है। अब गाय के शव को जेसीबी से घसीटकर दूर ले जाकर फेंका गया है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार घटना शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित पेप्टेक सिटी टाउनशिप के सामने की है। जहां पर एक ढाबे के पास गाय मर गई थी। ढाबा संचालक ने मृत गाय को वहां से हटाने के लिए जेसीबी बुलवाई थी। जेसीबी से घसीटे जाने का वहां से गुजर रहे कार चालक ने वीडियो बना लिया था, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा कि गाय के दोनों पैरों को रस्सी के एक छोर से बांधा गया है व दूसरे छोर से जेसीबी से। सड़क पर से घसीटते हुए 500 मीटर दूर खाली जगह में फेंक दिया गया।
जैसे ही वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तत्काल कार्रवाई की गई। नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही मौके पर पहुंचे। पुलिस सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कर जेसीबी जब्त करने की कार्रवाई कर रही है एवं गाय फिंकवाने वाले ढाबा संचालक पर भी केस बनाया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सोहावल मोड़ के पास ढाबा संचालित है। इस ढाबे के मालिक अटल प्रताप सिंह ने मृत गाय को जेसीबी से दूर फिंकवाया है। अटल ने पुलिस को बताया कि मख्खियां भिनभिना रही थीं तो कोई फेंकने को तैयार नहीं था इसलिए जेसीबी मंगानी पड़ी।
विज्ञापन
इधर गाय के शव को सड़क पर घसीटे जाने की घटना पर हिन्दू संगठनों और गोसेवकों ने नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि यह घटना न केवल शर्मनाक बल्कि अमानवीय भी है। इस तरह की घटनाओं से हमारी भावनाएं आहत होती हैं। इन पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। बता दें कि कुछ दिन पहले ताल थाना क्षेत्र में गोवंश को डंडे मारकर उफनाई नदी में धकेलने की घटना भी सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया था।

सतना पेप्टेक सिटी के सामने से आई शर्मनाक तस्वीर, पेप्टेक सिटी के आगे अटल प्रताप सिंह के ढाबे का है मामला। इनके ढाबे में गाय मर गई थी। जिस पर जेसीबी बुलाकर इस गंदे तरीके से गाय को खीच कर ले जा रहा है। @SatnaNo1 @satna_sp @PRO_Satna @ChouhanShivraj @Ramkhelawanbjp @BjpNeeta pic.twitter.com/g2qJBZCXos
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) September 25, 2022